विक्टोरिया सीक्रेट (Victoria's Secret) अमेरिका का एक मशहूर फैशन और ब्यूटी ब्रांड है. यह महिलाओं के इनरवियर, लॉन्जरी, नाइटवियर, स्विमवियर, स्पोर्ट्सवियर, परफ्यूम और बॉडी केयर उत्पादों के लिए जाना जाता है. कंपनी के उत्पाद दुनिया के कई देशों में स्टोर और ऑनलाइन माध्यम से बेचे जाते हैं.
विक्टोरिया सीक्रेट की शुरुआत 1977 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई थी. इसे रॉय रेमंड ने शुरू किया था. उनका उद्देश्य ऐसा स्टोर बनाना था, जहां पुरुष अपनी महिला साथियों के लिए इनरवियर खरीदने में सहज महसूस कर सकें. धीरे-धीरे यह ब्रांड महिलाओं के फैशन बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने लगा.
कंपनी ने लॉन्जरी के साथ-साथ परफ्यूम, बॉडी लोशन और अन्य ब्यूटी उत्पादों की बिक्री भी शुरू की. इसके फैशन शो और मॉडल्स के खास अंदाज ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाया. विक्टोरिया सीक्रेट के फैशन शो में चर्चित मॉडल्स की भागीदारी ने भी ब्रांड को पहचान दिलाई.
शुरुआत में यह कंपनी द लिमिटेड के कारोबारी समूह का हिस्सा बनी. बाद में इसकी मूल कंपनी का नाम एल ब्रांड्स हुआ. 3 अगस्त 2021 को विक्टोरिया सीक्रेट अलग होकर स्वतंत्र और शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी बन गई. इसका मुख्यालय कोलंबस, ओहायो, अमेरिका में है. कंपनी का शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में VSCO नाम से कारोबार करता है.
वर्तमान में विक्टोरिया सीक्रेट एंड कंपनी के अंतर्गत विक्टोरिया सीक्रेट, पिंक और एडोर मी जैसे ब्रांड शामिल हैं. पिंक युवा महिलाओं के लिए कपड़े और लाइफस्टाइल उत्पाद पेश करता है, जबकि एडोर मी इनरवियर और संबंधित उत्पादों पर ध्यान देता है.
आज विक्टोरिया सीक्रेट दुनिया भर में अपने फैशन, ब्यूटी उत्पादों और ऑनलाइन कारोबार के लिए जाना जाता है.
काइली जेनर ने विक्टोरिया सीक्रेट के फैशन शो में 5 करोड़ डॉलर की फैंटेसी ब्रा पहनकर तहलका मचा दिया. विक्टोरिया सीक्रेट ब्रांड की स्थापना 1977 में रॉय रेमंड ने की थी, जिन्होंने पुरुषों के लिए सहज लॉन्जरी खरीदने का विचार दिया. हालांकि, रॉय की जिंदगी दुखद अंत की ओर गई, जबकि ब्रांड को लेस्ली वेक्सनर ने ग्लोबल सफलता दिलाई.
काइली जेनर ने Victoria’s Secret Fashion Show 2026 में 450 करोड़ रुपये की Fantasy Bra पहनकर सबको चौंका दिया. केंडल जेनर को यह मौका कभी नहीं मिला. जानिए बहनों की नाराजगी की चर्चा के बीच उन्होंने क्या कहा.
काइली जेनर के करीब पांच अरब की ब्रा पहनकर विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में डेब्यू की खूब चर्चा हो रही है लेकिन इस शो में भारतीय मॉडल्स भी छा गई हैं. रवलीन वर्गीस के डेब्यू से लेकर नीलम गिल की लगातार तीसरी उपस्थिति तक जानिए कैसे भारतीय मूल की इन दो मॉडलों ने विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो 2026 में अपनी छाप छोड़ दी.
काइली जेनर की 460 करोड़ रुपये की फैंटेसी ब्रा ने एक बार फिर विक्टोरिया सीक्रेट की करीब तीन दशक पुरानी इस खास परंपरा को चर्चा में ला दिया है. 2026 में आठ साल के अंतराल के बाद फैंटेसी ब्रा की रनवे पर वापसी हुई है और काइली जेनर ने इसे पहनकर नया अध्याय जोड़ दिया है.