प्रियंका चोपड़ा की गोल्डन ग्लोब में धमाकेदार एंट्री के बाद अब बारी है दीपिका पादुकोण की. दीपिका भी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2017 की आफ्टर पार्टी में पहुंचीं .
दीपिका यहां येलो कलर के खूबसूरत राल्फ लॉरेन गाउन में नजर आईं. इसकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की.
बता दें कि दीपिका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'xXx: द जेंडर केज' में नजर आने वाली हैं. देखिए कैसा रहा दीपिका का अंदाज गोल्डन ग्लोब्स में..
