scorecardresearch
 
Advertisement
हॉलीवुड

OTT Releases This Week: हॉलीवुड, कोरियन, चाइनीज, वीकेंड में OTT पर देखें ये फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week
  • 1/8

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और कोरियन से लेकर चाइनीज तक, ओटीटी पर हर फ्लेवर और देश का सिनेमा को आपको देखने को मिलता है. इस हफ्ते भी कई बड़े और बढ़िया प्रोजेक्ट्स नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुए हैं. वीकेंड का प्लान हमारी लिस्ट देखकर बना लीजिए.

Apex - Netflix
  • 2/8

एपेक्स

'एपेक्स', एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. ये एक खतरनाक 'हंट गेम' के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी एक ऐसे शख्स की है जिसे एक सुनसान आइलैंड पर छोड़ दिया जाता है, जहां अमीर और ताकतवर लोग उसे शिकार बनाने के लिए आते हैं. लेकिन शिकार बनने वाला शख्स धीरे-धीरे खुद शिकारी बन जाता है. फिल्म में सर्वाइवल, रणनीति और साइकोलॉजिकल खेल का जबरदस्त मिक्स है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Anil Kapoor Show 24
  • 3/8

24

अनिल कपूर की 2013 में आई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज '24' अब ओटीटी पर आ गई है. इसमें हर एपिसोड एक घंटे की कहानी को दर्शाता है, जहां एक एजेंट देश को बड़े खतरे से बचाने की कोशिश कर रहा है. इस तेज रफ्तार वाली कहानी में ढेरों ट्विस्ट्स हैं, और लगातार इसमें तनाव बढ़ता जाता है. इस सीरीज ने उस समय में दर्शकों को बांधे रखा था. राजनीति, आतंकवाद और पर्सनल बलिदान जैसे विषयों वाले इस शो को अब आप जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर सकते हैं.

Advertisement
Marty Supreme - Amazon Prime Video
  • 4/8

मार्टी सुप्रीम

ऑस्कर नॉमिनेटेड स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'मार्टी सुप्रीम' भी इस हफ्ते ओटीटी पर आ गई है. ये एक महत्वाकांक्षी खिलाड़ी की कहानी बताती है. मार्टी नाम का एक साधारण लड़का अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है और कई चुनौतियों का सामना कर आगे निकलता है. फिल्म में उसकी पर्सनल लाइफ, रिश्तों और करियर के बीच संतुलन बनाने की जद्दोजहद को दिखाया गया है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

If Wishes Could Kill  - Netflix
  • 5/8

इफ विशेज कुड किल

कोरियन फिल्म 'इफ विशेज कुड किल' इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर आ गया है. ये एक डार्क-फैंटेसी थ्रिलर है, जिसमें इच्छाओं और उनके खतरनाक परिणामों को दिखाया गया है. कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसकी इच्छाएं सच होने लगती हैं. लेकिन हर इच्छा के साथ लोगों को एक भयावह कीमत चुकानी पड़ती है. फिल्म में रहस्य, हॉरर और साइकोलॉजिकल प्रेशर का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है.

‘Stranger Things: Tales From ’85’ -  Netflix
  • 6/8

स्टेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम 85 

स्टेंजर थिंग्स यूनिवर्स का स्पिन ऑफ, 'स्टेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम 85', 1985 की घटनाओं पर आधारित नई कहानियां लेकर आया है. इसमें हॉकिन्स शहर में होने वाली रहस्यमयी चीजों को दिखाया गया है. नए किरदारों के साथ पुरानी दुनिया का डर और रोमांच दोनों इसमें बरकरार हैं. ये एक एनिमेटेड शो है.

Million Dollar Secret season 2 - Netflix
  • 7/8

हल्क होगन: रियल अमेरिकन

दिग्गज रेसलर हल्क होगन की जिंदगी, संघर्ष और स्टारडम पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हल्क होगन: रियल अमेरिकन' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें सिर्फ उनके रेसलिंग करियर ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ, विवादों, पॉपुलैरिटी और डाउनफॉल के दौर को भी गहराई से दिखाया गया है.

Band Melam - Zee5
  • 8/8

बैंड मेलम

जी5 पर स्ट्रीम हुई तेलुगु फिल्म 'बैंड मेलम' एक हल्की-फुल्की पारिवारिक और म्यूजिकल ड्रामा है. ये एक छोटे शहर के बैंड ग्रुप की कहानी है. यह बैंड शादियों और समारोहों में परफॉर्म करता है, लेकिन उनके अपने सपने और संघर्ष भी हैं. फिल्म में दोस्ती, प्यार, संघर्ष और म्यूजिक का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. यह कहानी आम लोगों के बड़े सपनों को दिखाती है.

Advertisement
Advertisement