सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल ने लोगों की किस्मत बदली है. इन्हीं में से एक इंडियन आइडल 14 के विनर वैभव गुप्ता हैं.
कानपुर के रहने वाले वैभव 21 साल के हैं. छोटी सी उम्र में उन्हें 'धुरंधर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में गाने का मौका मिला है. ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है.
सक्सेस मिलने से पहले वैभव ने कई सारे रिजेक्शन भी झेले हैं. द आरएसटी शो पर उन्होंने सफलता और असफला दोनों का जिक्र किया. ये भी बताया कि उन्हें 'धुरंधर 2' में गाने का मौका कैसे मिला.
वैभव कहते हैं कि मैंने अपने दोस्त आदित्य के साथ 'धुरंधर' देखी थी. फिल्म देखते हुए हम इंटरवल में बात कर रहे थे कि क्या म्यूजिक है. आदित्य सर ने क्या मूवी बना दी है. तब मेरे दोस्त ने कहा कि भाई इस मूवी में अगर तुम्हारा एक गाना होता, तो मजा आ जाता.
मैंने उससे कहा कि जो तकदीर में होता है ना वो हमारे पास आ ही जाएगा. हमने उसको इतना मेनिफेस्ट किया कि 9 फरवरी को रात 2 बजे शाश्वत सचदेव सर के स्टूडियो से कॉल आया.
सिंगर बताते हैं, मुझसे कहा गया कि शाश्वत सर तुम्हें आदित्य धर सर के घर पर बुला रहे हैं. इसके बाद मुझे 'मन अटकेया' गाना ऑफर हुआ. मेनिफेस्ट भी सच हो गई.
वैभव से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में नेटवर्किंग कितनी जरूरी है. इस पर उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल से पहले मैं 6 बार रिजेक्ट हुआ हूं. लास्ट लेवल तक जाकर मैं रिजेक्ट होकर आ जाता था.
अगर आप लगातार मेहनत कर रहे हो और रिजेक्ट हो रहे हो, तो सबके दिमाग में एक सवाल उठता है. क्या हो रहा है. वैभव कहते हैं कि बनता हुआ आर्टिस्ट किसी को पसंद नहीं है. बन जाने के बाद हर आर्टिस्ट की पहचान होती है.
वैभव से पूछा गया कि आदित्य धर का माइंडसेट क्या है, वो कैसे कलाकार चुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो प्योर आर्ट बना रहे हैं. वो सच्चे संगीतकार, कलाकार और कहानियों को एक छत के नीचे ला रहे हैं.
आदित्य धर ने वैभव गुप्ता का टैलेंट भी दुनिया के सामने लाकर एक नए सिंगर को आगे बढ़ने का मौका दिया है.
All Photos: Instagram @vaibhavgupta_sings