डिज्नी और पिक्सार दशकों से हमें एक से बढ़कर एक एनिमेटेड फिल्म दी हैं. प्रिंसेस की फेयरीटेल से लेकर टॉय स्टोरी, मॉन्स्टर्स इंक, इनसाइड आउट, फाइंडिंग नीमो और इन्क्रेडिबल्स तक कई बढ़िया फिल्में हम सभी देख चुके हैं. अब डिज्नी और पिक्सार मिलकर टर्निंग रेड नाम की फिल्म लेकर आए हैं.
टर्निंग रेड Pixar की नई एनिमेटेड फिल्म है. ये एक चीनी कैनेडियन टीनएज लड़की Mei की कहानी है. एक दिन Mei अचानक से एक बड़े रेड पांडा में ट्रांसफॉर्म हो जाती है. Mei को समझ आता है कि स्ट्रेस, गुस्से और परेशानी में होने पर ही वो रेड पांडा बदलती है. Mei के लिए ये बदलाव अजीब और डराने वाला होता है. लेकिन इसके अंदर एक डीप मीनिंग भी छुपी हुई है. ऐसे ही शुरू होती है उसकी जिंदगी की अजब कहानी.
अपने मजेदार दोस्तों और एक बॉय बैंड के प्यार के चक्कर में Mei पढ़ाई में पीछे छूट रही है. ऐसे में जब रेड पांडा में बदलने की दिक्क्त उसके सामने आती है तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती है. अपनी कड़क मां के साथ भी Mei के रिश्ते उलझते जा रहे हैं. Mei की मां Ming Lee कड़क होने के साथ-साथ ओवर प्रोटेक्टिव भी हैं. उनका प्यार अपनी बेटी को लेकर अच्छा तो है लेकिन कभी कभी कुछ ज्यादा ही हो जाता है.
पढ़ाई और मां के बीच फंसी Mei को पता चलता है कि रेड पांडा में बदलने की उसकी दिक्कत अलग नहीं है बल्कि उसके परिवार में लम्बे समय से ये होता आ रहा है. इस मुश्किल से बचने के लिए Mei को जिस रीति रिवाज को करने की जरूरत है, जब उसके फेवरेट बैंड के कॉन्सर्ट वाले दिन और समय ही करना जरूरी है. ऐसे में Mei का क्या होता है यही फिल्म में देखने वाली बात है.
डायरेक्टर Domee Shi ने बढ़िया तरीके से इस फिल्म को बनाया है. ये मजेदार फिल्म है, जिसमें राइटर Shi और Julia Cho ने पौराणिक कथा को भी जोड़ा है. ये फिल्म आपको पिक्सार की काफी समय पहले आई फिल्म ब्रेव की याद दिलाती है. उस फिल्म में भी टर्निंग रेड की तरह मां और बेटी के रिश्ते को दिखाया गया था. ये फिल्म आपको इमोशंस भी फील करवाती है और आपको इसे देखने में मजा भी आता है. आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कभी भी देख सकते हैं.