scorecardresearch
 

इंटीमेट सीन में बार-बार बहका सुपरस्टार, Cut बोलने पर नहीं रुका, एक्ट्रेस के काटे होंठ, निकला खून!

विनोद खन्ना रोमांटिक सीन के दौरान कई बार बहके हैं. माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया संग हुए उनके रोमांटिस सीन्स ने सेट पर बवाल मचाया था.

Advertisement
X
Vinod Khanna kissing scene (Photo: Screengrab)
Vinod Khanna kissing scene (Photo: Screengrab)

फिल्मों में रोमांटिक सीन्स के दौरान कई एक्टर्स बहके हैं. लेकिन जब भी एक्टर्स के आउट ऑफ कंट्रोल होने की बात होती है, सुपरस्टार और दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना का नाम सबसे पहले आता है. क्योंकि विनोद हीरोइन संग रोमांटिक सीन करते हुए 1 दफा नहीं बल्कि दो बार बहके हैं.

इंटीमेट सीन फिल्माते वक्त उनका बार-बार बहकना उस दौर में चर्चा में रहा था. आज भी विनोद खन्ना के उन किस्सों को जिक्र होता है. माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया संग वो इंटीमेट सीन्स फिल्माते वक्त बेकाबू हुए थे. सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिमी चंदोक ने सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में एक्टर के रोमांस करते हुए बहकने का जिक्र किया है. उन्होंने ये भी बताया कि विनोद के आउट ऑफ कंट्रोल होने का हीरोइनों पर क्या असर हुआ था.

जब रोमांटिक सीन में बहके थे विनोद खन्ना
वो कहती हैं- फिल्म थी प्रेम धन. इसमें हेमा मालिनी भी थीं. मूवी में विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया का एक सीन था, जिसमें उन्हें इंटीमेट होना था. मूवी के डायरेक्टर महेश भट्ट थे. बेड सीन डिंपल और विनोद खन्ना के बीच सीन कट होने के बाद भी चालू था. डायरेक्टर के बार-बार कट बोलने पर भी सीन नहीं रुका. विनोद खन्ना को कट सुनाई नहीं दे रहा था. डिंपल को कट की आवाज सुनाई दे रही थी. वो तब इंडस्ट्री में नई थीं. डायरेक्टर और एक्टर के बीच वो फंस गई और कंफ्यूज हो गई थीं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था विनोद खन्ना क्यों रुक नहीं रहे हैं. फाइनली महेश भट्ट और उनके 4-5 क्रू मेंबर ने बेड पर जाकर डिंपल और विनोद को अलग किया. 

Advertisement
विनोद खन्ना-डिंपल कपाड़िया

जर्नलिस्ट ने माधुरी और विनोद के इंटीमेट सीन का भी किस्सा शेयर किया. वो कहती हैं- माधुरी तब काफी यंग और नई थीं. विनोद खन्ना उनसे करीबन 20 साल बड़े थे. दयावान के सेट पर उनका इंटीमेट किसिंग सीन था. विनोद खन्ना डीप kiss करने लगे, कट बोलने के बाद भी नहीं रुके. वहां मौजूद सब शॉक्ड थे. किसिंग सीन के दौरान विनोद खन्ना ने माधुरी के लिप्स को काट लिया था. हाल ये था कि माधुरी के लिप्स से खून निकलने लगा था. वो ब्लीड कर रही थीं. तब जाकर विनोद खन्ना ने kiss करना बंद किया. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इंसीडेंट ने माधुरी को हिलाकर रख दिया था. वो वैनिटी वैन में जाकर रोने लगी थीं. एक्ट्रेस को इस सीन पर शर्मिंदगी फील हुई थी. माधुरी ने इस हादसे के बाद कभी ऐसे इंटीमेट सीन्स ना करने की कसम खाई थी. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement