scorecardresearch
 

शबाना आजमी के कदमों में सिर झुकाकर बैठे विक्की कौशल, क्यों आई शर्म? तस्वीर ने दिए कई ह‍िंट

शबाना आजमी संग विक्की कौशल की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. तस्वीर में विक्की, शबाना आजमी के कदमों में बैठे दिखाई दिए. विक्की के संस्कारों की फैंस तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

Advertisement
X
शबाना आजमी और विक्की कौशल की फोटो वायरल  (Photo: Instagram@azmishabana18)
शबाना आजमी और विक्की कौशल की फोटो वायरल (Photo: Instagram@azmishabana18)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तस्वीरें वायरल होती हैं, लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो दिल जीत लेती हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा. 

शबाना-विक्की का बॉन्ड

शबाना आजमी ने एक्टर विक्की कौशल संग एक बहुत ही खास तस्वीर फैंस संग साझा की है. ये तस्वीर किसी पार्टी की लगती है. आसपास कई सारे लोग मौजूद हैं. शबाना आजमी चेयर पर फुल टशन में बैठी नजर आ रही हैं, जबकि उनके कदमों में कटरीना कैफ के पति और एक्टर विक्की कौशल बैठे दिखाई दिए. 

तस्वीर देखकर लग रहा है कि शबाना अपने अंदाज में विक्की से कुछ कह रही हैं. शबाना आजमी की बात पर विक्की सिर झुकाकर मुस्कुराते दिखे. शबाना और विक्की का खूबसूरत बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है. 

शबाना ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- विक्की कौशल, मैं ऐसा क्या कह रही थी, जो आप इतना ब्लश करने लगे? शबाना की इस बात का विक्की ने भी कमेंट सेक्शन में जवाब दिया. उन्होंने लिखा- बता देता, पर अब भी शर्म आ रही है. 

Advertisement

 

विक्की के संस्कारों से खुश फैंस

सोशल मीडिया पर ये फोटो छाई हुई है. फैंस विक्की के संस्कारों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस उन्हें एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ जेंटलमैन भी बता रहे हैं. कई सेलेब्स भी तस्वीर पर रिएक्ट कर रहे हैं. उर्मिला मातोंडकर ने लिखा- लवली पिक. साथ में हार्ट इमोजी भी बनाई. 

विक्की कौशल की बात करें तो वो इंडस्ट्री के सबसे मंजे हुए एक्टर हैं. उनकी दमदार एक्टिंग की दुनिया मुरीद हो चुकी है. विक्की अब मच-अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देने वाले हैं. 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिता बनकर वो काफी ज्यादा खुश हैं. बीते दिनों विक्की को पत्नी कटरीना कैफ संग स्पॉट किया गया था. परिवार संग वो खुशाहल जिंदगी जी रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement