scorecardresearch
 

9 साल बड़े शादीशुदा एक्टर संग रोमांटिक हुई हीरोइन, इंटीमेट सीन करने में लगा डर? बताया सच

'मुसाफिर कैफे' में विक्रांत मैसी के साथ इंटीमेट सीन करने को लेकर वेदिका पिंटो ने बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि शूट से पहले इंटीमेसी वर्कशॉप हुई और दोनों का एक खास रिचुअल भी था, जिससे कैमरे के सामने झिझक खत्म हो गई.

Advertisement
X
विक्रांत संग क्या करती थीं वेदिका? (Screengrab)
विक्रांत संग क्या करती थीं वेदिका? (Screengrab)

पर्दे पर रोमांस जितना आसान दिखता है, कैमरे के पीछे उसकी तैयारी उतनी ही खास होती है. नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म 'मुसाफिर कैफे' में विक्रांत मैसी के साथ रोमांस करती नजर आने वालीं वेदिका पिंटो ने अब शूटिंग से जुड़े कुछ ऐसे राज खोले हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है.

विक्रांत संग वेदिका का रोमांस

वेदिका ने बताया कि फिल्म में इमोशनल और इंटीमेट सीन्स शूट करने से पहले उन्होंने और विक्रांत मैसी ने इंटीमेसी वर्कशॉप की थी. इसका मकसद दोनों के बीच भरोसा और कम्फर्ट बनाना था, ताकि कैमरे के सामने कोई झिझक महसूस न हो.

एक्ट्रेस ने कहा कि विक्रांत के साथ काम करना बेहद आसान रहा. उनके मुताबिक, विक्रांत ऐसे कलाकार हैं जो अपने को-स्टार को पूरा स्पेस देते हैं और हर सीन को बहुत ईमानदारी से निभाते हैं. यही वजह रही कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई और मुश्किल सीन्स भी आसानी से शूट हो गए.

एक डायलॉग और सीन शुरू...

वेदिका ने एक दिलचस्प बात भी बताई. उन्होंने खुलासा किया कि कई इमोशनल और इंटीमेट सीन्स से पहले वह और विक्रांत एक-दूसरे की तरफ देखकर सिर्फ एक बात कहते थे- लेट्स प्ले. इस छोटे-से रिचुअल की वजह से दोनों ओवरथिंक नहीं करते थे और सीन को पूरी नैचुरल फीलिंग के साथ निभाते थे. वेदिका का कहना है कि फिल्म के कई यादगार पल इसी सहज अंदाज की वजह से कैमरे में कैद हो पाए.

Advertisement

'मुसाफिर कैफे' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्यार, रिश्तों और दिल टूटने की कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म का डायरेक्शन अनीश शाह ने किया है. इसमें महिमा मकवाना भी अहम भूमिका में हैं. विक्रांत मैसी और वेदिका पिंटो की यह नई ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है, इसका फैसला 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज होने के बाद होगा.

वेदिका जहां 30 साल की हैं तो वहीं विक्रांत 39 साल के हैं. दोनों की उम्र के बीच 9 साल का फासला है. वहीं विक्रांत शादीशुदा भी हैं. उनका एक बेटा है. बावजूद इसके विक्रांत वेदिका संग इतने सहज थे कि एक्ट्रेस को कोई चिंता नहीं हुई. इन दोनों के अलावा फिल्म में महिमा मकवाना भी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement