विक्रांत मैसी, अभिनेता
विक्रांत मैसी (Vikrant Massey, Actor) एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में अभिनय करते हैं. मैसी ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में, कहां हूं मैं के साथ टेलीविजन धारावाहिक से की थी. उसके बाद उन्होंने धूम मचाओ धूम, धरम वीर, बालिका वधू, बाबा ऐसो वर ढूंडो और कुबूल जैसी सीरीज में भूमिकाएं निभाईं (Vikrant Massey Debut in TV).
उनकी पहली फिल्म लुटेरा (Lootera), दिल धड़कने दो (Dil Dhadakne Do) और हाफ गर्लफ्रेंड (Half Girlfriend) में एक छोटी भूमिका निभाते हुए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. उन्होंने कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित 2017 की फिल्म ए डेथ इन द गुंज (A Death in A Gunj) में नायक की भूमिका निभाई, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - आलोचकों की श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन दिलाया (Vikrant Massey Award).
विक्रांत ने वेब-सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur, 2018), क्रिमिनल जस्टिस (Criminal Justice, 2019) और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के पहले दो सीजन में मुख्य भूमिकाए निभाईं, और एसिड अटैक सर्वाइवर फिल्म छपाक (Chhapaak, 2020) और गिन्नी वेड्स सनी (2020) के साथ ही 2021 में उन्होंने हसीन दिलरुबा (2021), 14 फेरे (2021) में अभिनय किया है (Vikrant Massey Movies).
विक्रांत मैसी का जन्म 3 अप्रैल 1987 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था (Vikrant Massey Age). वे एक ईसाई परिवार से आते हैं. उनके पिता जॉली मैसी और मां मीना मैसी एक सिख परिवार से आती हैं (Vikrant Massey Parents). उनका एक बड़ा भाई है जिसका नाम मोहसिन मैसी है (Vikrant Massey Brother). मैसी की स्कूली शिक्षा मुंबई के सेंट एंथनी हाई स्कूल से हुई है और आर डी नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से ग्रेजुएट हैं (Vikrant Massey Education).
विक्रांत मैसी स्टारर वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' में दिखाया गया कैफे कोई फिल्मी सेट नहीं, बल्कि उत्तराखंड में स्थित बेहद फेमस बुटीक स्टे है. ब्रिटिश काल की यह ऐतिहासिक हेरिटेज प्रॉपर्टी अपनी खूबसूरत वास्तुकला, हरियाली और शानदार वैली व्यू के लिए जानी जाती है. सुकून भरे पलों और प्रकृति के लिए यह बेस्ट लोकेशन है. आइए यह जगह कहां है और क्यों खास है, इसके बारे में आपको बताते हैं.
अगर आपको वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ की खूबसूरत लोकेशन्स पसंद आई हैं, तो भोपाल और मसूरी की इन 5 खास जगहों की सैर जरूर करें. भोपाल की शांत झीलों से लेकर मसूरी-लैंडौर की ठंडी वादियों तक, ये लोकेशन्स आपकी अगली छुट्टियों के ट्रिप को बेहद यादगार और सिनेमैटिक बना देंगी.
अजय देवगन की सबसे चर्चित फिल्म चौहान से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स हैं कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर विक्रांत मैसी इसमें बतौर विलेन नजर आने वाले हैं. उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया है.
विक्रांत मैसी की नई वेब सीरीज मुसाफिर कैफे में उनकी जोड़ी महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो संग बनी है. इमोशनल राइड पर लेकर जाती ये लव स्टोरी कितनी दमदार है... चलिए जानते हैं.
'मुसाफिर कैफे' में विक्रांत मैसी के साथ इंटीमेट सीन करने को लेकर वेदिका पिंटो ने बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि शूट से पहले इंटीमेसी वर्कशॉप हुई और दोनों का एक खास रिचुअल भी था, जिससे कैमरे के सामने झिझक खत्म हो गई.
आपके वीकेंड को धमाकेदार बनाने के लिए हमने पूरा इंतजाम कर लिया है. हम आपके लिए जी5 की जबरदस्त फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके वीकेंड को एंटरटेनिंग बना देंगी.
विक्रांत मैसी ने मिर्जापुर वेब सीरीज के पहले सीजन में बबलू पंडित का रोल निभाकर वाहवाही लूटी थी. लेकिन उसी सीजन उनके किरदार को मार भी दिया. अब विक्रांत ने अपने हिट शो पर वापस बात की है, जो जल्द ही फिल्म के रूप में थिएटर्स में लगने वाली है.
राजकुमार हिरानी ने अपनी पहली वेब सीरीज 'पीटर एंड पेड्रो' का टीजर रिलीज कर दिया है. साइबर क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर के मिक्स के साथ आ रही इस सीरीज में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और मोना सिंह नजर आएंगे. खास बात ये है कि इसी शो से राजकुमार के बेटे वीर हिरानी एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं.
राजकुमार हिरानी अब पहली बार वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. उनकी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और मोना सिंह स्टारर ये शो एक साइबर क्राइम थ्रिलर है. शो से राजकुमार अपने बेटे वीर हिरानी को भी एक्टिंग डेब्यू करवाने जा रहे हैं.
हफ्तेभर के काम के स्ट्रेस और थकान के बाद लोग वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिससे उनका मांइड बिल्कुल फ्रेश हो जाए. अगर आप भी काम से थक गए हैं और कुछ अच्छी सीरीज या मूवी देखकर खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए जी5 की बेस्ट फिल्मों और सीरीज का पिटारा लेकर आए हैं.
फिल्म ओ रोमियो थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. सालों बाद फिर से शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने कोलैबोरेट किया है. मूवी में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं. चर्चा है शाहिद को सबसे ज्यादा 45 करोड़ की फीस मिली है जबकि तृप्ति को 6 करोड़ मिली है.
विक्रांत मैसी ने कहा कि मैं नितेश तिवारी की रामायणम् फिल्म का कभी भी हिस्सा नहीं रहा. लेकिन कई मीडिया पोर्टल मेरी रिप्लेसमेंट की खबरें चला रहे हैं.
विक्रांत मैसी ने रणबीर कपूर की रामायण फिल्म को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि वह कभी भी फिल्म का हिस्सा नहीं थे. जानिए पूरा मामला, उनका बयान और फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी.
विक्रांत मैसी क्टिंग ब्रेक वाले पोस्ट पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने एक्टिंग से कोई संन्यास नहीं लिया था, बल्कि वो इतनी फिल्में करने के बाद सिर्फ एक ब्रेक लेना चाहते थे.
विक्रांत मैसी ने साल 2024 में एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान किया था. लेकिन वो तब भी फिल्मों में काम कर रहे थे. अब एक्टर ने कहा है कि उनके ब्रेक को लेकर लोगों के मन में गलतफहमियां पैदा हो गई थीं, उन्होंने कोई संन्यास नहीं लिया था.
विक्रांत मैसी इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं. मगर यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी जद्दोजहद की है. उन्होंने बचपन में तंगी झेली, उन्हें कई तरह की नौकरियां करनी पड़ी. अब एक्टर के अपने मुश्किल दिन याद किए हैं.
विक्रांत मैसी ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी पत्नी शीतल ने 30 घंटे का जबरदस्त दर्द झेला, जिसे देखकर वो खुद भी तड़प उठे. इसी के साथ उन्होंने बताया कि कब पत्नी उनसे झगड़ा करती है.
विक्रांत मैसी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वो पहली बार करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना-2' में काम कर रहे हैं. विक्रांत ने कहा कि अब तक वो आम आदमी के किरदार में नजर आए हैं, लेकिन 'दोस्ताना-2' में वो महंगे कपड़े और ग्लैमर से भरे लुक में नजर आएंगेदे. खें मूवी मसाला.
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अहमदाबाद में हुए 'अडानी ग्रीन टॉक्स इवेंट' में विक्रांत की तारीफ की. 12वीं फेल में उनके काम को शानदार बताया.
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड मिला है. उन्होंने शाहरुख खान के साथ नेशनल अवॉर्ड शेयर किया है. इंडिया टुडे संग बातचीत में विक्रांत ने अपनी जिंदगी के इस खास मौके के बारे में बात की.
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 23 सितंबर को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड हासिल किया. दोनों दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बने.