scorecardresearch
 

तारा सुतारिया की लाइफ में हुई 'आशिकी' फेम एक्टर की एंट्री! डेटिंग की चर्चा तेज

तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.

Advertisement
X
किसके प्यार में तारा सुतारिया? (Photo: Instagram/@tarasutaria)
किसके प्यार में तारा सुतारिया? (Photo: Instagram/@tarasutaria)

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. बीते कुछ समय से तारा और वीर पहाड़िया  के रिश्ते को लेकर खबर थी कि दोनों की राहें हमेशा के लिए जुदा हो चुकी हैं. लेकिन अब चर्चा है कि एक्ट्रेस को एक बार फिर उनका प्यार मिल गया है.

दरअसल फिल्मफेयर की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो तारा अब बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं.

आदित्य कपूर के साथ जुड़ रहा है नाम
वीर पहारिया से अलग होने के बाद अब तारा सुतारिया का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि आदित्य और तारा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, इन दोनों को अब तक सार्वजनिक तौर पर बहुत ज्यादा साथ नहीं देखा गया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं और वे एक-दूसरे की कंपनी काफी पसंद कर रहे हैं.

वीर पहाड़िया से टूटा रिश्ता
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया  के कथित रिश्ते की शुरुआत साल 2025 में हुई थी. दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था और फैंस को लग रहा था कि यह रिश्ता लंबा चलेगा. हालांकि, साल भर की डेटिंग के बाद 2026 की शुरुआत में ही इनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं. बताया जा रहा है कि 2026 में सिंगर एपी ढिल्लों के साथ हुई एक कंट्रोवर्सी के बाद तारा और वीर के बीच दूरियां बढ़ गईं और आखिरकार इस कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया. 

Advertisement

फैंस को पुष्टि का इंतजार
भले ही हर जगह तारा और आदित्य के अफेयर के चर्चे हो रहे हों, लेकिन अभी तक दोनों ही सितारों की ओर से इस पर कोई ऑफिशियली रिएक्शन सामने नहीं आया है. तारा और आदित्य दोनों ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं. ऐसे में अब फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि क्या यह नया कपल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेगा या फिर इसे फिलहाल सीक्रेट ही रखा जाएगा. आने वाले समय में इनका रिएक्शन देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement