नाना पाटेकर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लाइमलाइट में आ गई हैं. नाना की मौत के बाद तनुश्री ने उन्हें Evil Dead कहा. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. हालांकि, कुछ लोग तनुश्री के सपोर्ट में भी आए. अब एक्ट्रेस ने लाइव आकर फिर से हेटर्स को जवाब दिया है.
तनुश्री ने शेयर किया वीडियो
तनुश्री ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- मैं उज्जैन आई हूं. मेरी टाइमलाइन पॉजिटिव हो रही है. ट्विटर पर मुझे सपोर्ट किया जा रहा है, लेकिन मैं ट्विटर पर नहीं हूं. जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं. वो क्यों ट्रिगर हो रहे हैं. मतलब जिस इंसान ने मेरी जिंदगी खराब कर दी, जिस इंसान ने गुंडे भेज-भेजकर, मुझे परेशान किया. मुझे एंजायटी दी. मेरे काम खराब कर दिए. ये अकेला नहीं था. ये शैतानों का पूरा झुंड है. मैंने इविल डेड बोल दिया, तो इतना हंगामा हो गया. इविल का मतलब है शैतान है और डेड का मतलब है गयो. मतलब शैतान गया.
'मैंने इसलिए बोला था ताकि मीडिया का अटेंशन इवेंट से ज्यादा इस मुद्दे पर हो. लकली वो नहीं हुआ. इवेंट बहुत सक्सेसफुल था. भगवान का शुक्रिया किया कि इस पनौती की काली छाया इस इवेंट पर नहीं पड़ी. जाते-जाते भी मुझे ट्रोल करा गया. कुछ आत्मा इतनी काली और निगेटिव होती हैं. दूसरों को प्रताड़ित करके कोई शक्तिशाली नहीं होता.'
'कुछ लोग कह रहे हैं कि किसी के मरने के बाद उसके बारे में बुरा नहीं कहना चाहिए. मेरा सवाल है ये कि आप लोग इतने हजार वर्षों बाद रावण का पुतला क्यों जलाते हो. उनको भी श्रद्धाजंलि दो, जिनकी लंका जलाई थी हनुमान जी ने. मेरे धर्म ने सिखाया है कि शैतान जीते भी शैतान है और मरने के बाद भी. उसने जिस जिस के साथ बुरा किया, किसी से माफी नहीं मांगी. बिना माफी मांगे गया है, कहां जाएगा वो. उसे नर्क में जाना चाहिए.'
नाना पाटेकर के फैन्स ने तनुश्री के वीडियो पर उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं. फैन्स का कहना है कि नाना आपको जाते-जाते भी लाइमलाइट देकर गए.