scorecardresearch
 

न भीड़, न शोर... धर्मशाला के पास छिपा है ये अनछुआ गांव, देख शॉक्ड हुई लड़की, बोली- कभी नहीं भूल पाऊंगी; Photos

हिमाचल प्रदेश का नाम सुनकर लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम मनाली और शिमला का ही आता है. मगर हिमाचल के धर्मशाला के पास एक गांव मौजूद है, जिसकी नेचुरल ब्यूटी आज भी बरकरार है. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की रहने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर खुशी देई ने इस हिंडन लोकेशन के बारे में बताया है. आइए जानते हैं कि इस गांव का क्या नाम है और यहां पर आपको क्या खास देखने को मिलेगा.

Advertisement
X
रक्कड़ गांव एक शांत गांव है. (PHOTO: Instagram@khushi_themountainvillager)
रक्कड़ गांव एक शांत गांव है. (PHOTO: Instagram@khushi_themountainvillager)

Hidden Village near Dharamshala: हिमाचल प्रदेश में अक्सर लोग सिर्फ मनाली-शिमला ही घूमकर वापस लौट आते हैं, जबकि इस प्रदेश में कई ऐसे छिपे हुए गांव है जहां की नेचुरल ब्यूटी देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की रहने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर खुशी देई अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर लोगों को पहाड़ों की झलक दिखाती हैं. खुशी के वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो हिमाचल के रक्कड़ गांव के बारे में बता रही हैं. 

अगर आप इस वेकेशन कोई नई और शांत जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप हिमालय की गोद में बसा रक्कड़ गांव अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच लोग कुछ समय शांति और सुकून में बिताना चाहते हैं और इसलिए जैसे ही छुट्टियां मिलती हैं, वो पहाड़ों पर निकल पड़ते हैं. अगर आप हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार आप इस गांव की सैर कर सकते हैं, जहां आपको सुकून भरे पल मिलेंगे और यहां की खूबसूरती आपका दिल भी दिल लेगी.

धर्मशाला के पास हैं ये गांव 

कंटेंट क्रिएटर खुशी देई ने एक साल पहले यह वीडियो शेयर किया था, जब वो इस गांव की सैर करके लौंटी थीं, लेकिन अब यह वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने बताया कि धर्मशाला की यह साइट देकर वो सरप्राइज हैं. धर्मशाला एक स्मार्ट सीटी है, जहां आपको मॉल्स, होटल से लेकर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट तक, सब कुछ देखने को मिलेंगे. लेकिन जैसे ही आप 8 किलोमीटर दूर बसे रक्कड़ गांव में आएंगे तो नेचर का ऐसा बेहतरीन नजारा दिखेगा जिसे आप देखते ही रह जाएंगे.

Advertisement

रक्कड़ गांव की खासियत 

रक्कड़ गांव खनियारा घाटी के पास बसा एक बेहद सुंदर गांव है, जो अभी तक अनएक्सप्लॉरड टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. शायद ही यही कारण है कि यहां की नेचुरल ब्यूटी पूरी तरह से बरकरार है. यहां पर आपको हिमाचल के पुराने स्टाइल में बने घर देखने को मिलेंगे, इस जगह पर अभी तक मेजर डेवलेपमेंट नहीं हुआ है.

अगर आप हिमाचली कल्चर करीब से देखना चाहते हैं तो आप इस गांव की सैर कर सकते हैं, यहां पर लोगों ने अभी भी गाय पाल रखी हैं और यहां आज भी लोग खुद उगाकर ही सब्जियां बनाकर खाते हैं. 

रक्कड़ गांव खनियारा घाटी के पास बसा है. (PHOTO: Instagram@khushi_themountainvillager)

यहां आपको दिखेगी धौलाधार पर्वतमाला

खुशी ने बताया कि सुबह अपनी दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, जब सनराइज होने ही वाला था. थोड़े अंधेरे और थोड़े उजाले के बीच वहां का नजारा किसी सपने से कम नहीं था, वहां से धौलाधार माउंटेन रेंज कांगड़ा घाटी से मिलता नजर आता है. यह सीन कभी ना भूल पाने वाला नजारा था. उनके इस वीडियो इंटरनेट यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और रक्कड़ गांव की तारीफ कर रहे हैं. 

कैसे पहुंचे रक्कड़ गांव? 

दिल्ली या अपने किसी भी शहर से आप बस करके धर्मशाला पहुंच जाएं. उसके बाद वहां से आप प्राइवेट टैक्सी, ऑटो रिक्शा या फिर लोकल बस लेकर रक्कड़ गांव की तरह जा सकते हैं. धर्मशाला बस स्टैंड से दारी या खनियारा जाने वाली बस से आप रक्कड़ गांव जा सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो बाइक भी बुक करके इस गांव तक का सफर तय कर सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement