scorecardresearch
 

थलपति विजय ने डाला वोट, पोलिंग बूथ के बाहर फैंस का उमड़ा हुजूम, हुई मशक्कत

तमिलनाडु में सभी सीटों पर इस समय वोटिंग चल रही है. आम जनता से लेकर साउथ के सेलेब्स तक वोट डालने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. साउथ सुपरस्टार विजय समेत कई सेलेब्स ने वोट किया.

Advertisement
X
पोलिंग बूथ पर पहुंचे विजय (Photo: X/ANI)
पोलिंग बूथ पर पहुंचे विजय (Photo: X/ANI)


तमिलनाडु में  17वीं विधानसभा चुनने के लिए सभी 234 सीटों पर एक साथ मतदान जारी है. सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जो यह बताने के लिए काफी है कि इस बार मुकाबला कितना दिलचस्प होने वाला है. इन सब के बीच साउथ फिल्मों के कई सुपरस्टार भी अलग-अलग पोलिंग बूथ पर अपना मतदान करते नजर आए. 

इन चुनावों में सबसे ज्यादा ध्यान जिस चेहरे ने खींचा, वो हैं सुपरस्टार विजय थलापति. विजय अपनी पार्टी के जरिए तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर सीट से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.  

विजय ने डाला वोट
सोशल मीडिया पर एक्टर विजय का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही वे वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे, वहां फैंस और समर्थकों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया. स्थिति इतनी चुनौतीपूर्ण हो गई थी कि पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें अंदर तक ले जाना पड़ा.

अपना कीमती वोट डालने के बाद विजय जब मतदान केंद्र से बाहर निकले, तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. हालांकि भीड़ की वजह से वहां काफी गहमागहमी थी. वीडियो में हम देख सकते हैं कि वह भारी भीड़ से घिरे हुए हैं, और उनके लिए अपनी कार में बैठना मुश्किल हो रहा है.  खैर, यह चुनाव विजय के लिए महज एक वोटिंग नहीं है, बल्कि उनके राजनीतिक सफर की दिशा और दशा तय करने वाला सबसे बड़ा इम्तिहान है.
 

Advertisement


रजनीकांत ने डाला वोट
विजय के अलावा जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत. सुबह-सुबह रजनीकांत ने भी अपना वोट डाला है. वह चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे.


बेटी संग पहुंचे कमल हासन
वहीं, अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन  के साथ एल्डम्स रोड  स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने वोट दिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement