scorecardresearch
 

'कश्मीरा ने पैरों पर गिरकर माफी मांगी', बहू के लिए बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, शराब पीने पर हुईं ट्रोल

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों लॉक अप शो में नजर आ रही हैं. सुनीता ने शो में ट्रोलिंग पर बात की. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें कई चीजों के लिए जज करते हैं, लेकिन वो किसी के लिए भी खुद को नहीं बदलेंगी.

Advertisement
X
14 साल बाद हुआ री-यूनियन (Photo: Instagram @colorstv)
14 साल बाद हुआ री-यूनियन (Photo: Instagram @colorstv)

बॉलीवुड के सुपरटैलेंटेड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी अब स्टार बन चुकी हैं. सुनीता इन दिनों एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप में बंद हैं. शो में सुनीता के बेबाकपन और सादगी को काफी पसंद किया जा रहा है. अब लेटेस्ट एपिसोड में सुनीता ने अपने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. उन्होंने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह संग अपने पैचअप पर भी बात की. 

क्या बोलीं सुनीता?

शो में कृष्णा और कश्मीरा संग पैचअप पर सुनीता ने कहा- मैं जब 'लाफ्टर शेफ' शो में गई थी तब कृष्णा और मेरा पैचअप हो गया था. मैंने कृष्णा को पाला है, लेकिन फिर भी मैंने 9 साल तक उनके बच्चों को नहीं देखा था. लेकिन कश्मीरा स्वीट लड़की है. उसने मेरे पैरों पर गिरकर रो-रोकर मुझसे माफी मांगी. मैं भी खुद रोने लगी थी, क्योंकि मैं 14 साल के बाद उनसे मिल रही थी. कश्मीरा ने मेरे पैरों में गिरकर माफी मांगी और कहा- मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दीजिए. 

हेटर्स को दिया जवाब

आकांक्षा चौधरी ने फिर शो में हुई कंट्रोवर्सी को लेकर उनसे सवाल किया. इसपर सुनीता ने कहा- मैंने शो में एक बात कही थी कि जब तक बीवी की सुनेगा, तब तक अखियों से गोली मारेगा. थर्ड पार्टी के चक्कर में आएगा, तो घुटनों पर गोली खाएगा. 

Advertisement

सुनीता ने कहा कि लाफ्टर शेफ शो के राइटर ने उन्हें वो लाइनें बोलने के लिए दी थीं, लेकिन वो स्टेटमेंट देने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. सुनीता ने अपने हेटर्स को जवाब देते हुए कहा कि वो किसी के लिए भी खुद को नहीं बदलेंगी. सुनीता ने ये भी कहा कि पार्टी करने और ड्रिंक करने पर उन्हें काफी जज किया जाता है. 

इस बारे में सुनीता बोलीं- लोग बोलते हैं कि ये दारू पीती है, पार्टी करती है. पार्टी तेरे बाप के घर पर करती हूं क्या? अपने घर पर करती हूं. अपने घर पर एक बोतल पियूं या 10 बोतलें पियूं. तेरे बाप का पी रही हूं क्या?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement