scorecardresearch
 

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में फ्लैश फ्लड का खतरा भी जताया गया है.

Advertisement
X
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान. ( file Photo: PTI)
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान. ( file Photo: PTI)

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है. सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं, मौसम विभाग ने 28 से 31 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के कुछ इलाकों में मंगलवार शाम तक फ्लैश फ्लड का मध्यम खतरा भी जताया गया है.

पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड के कारण राज्य में जनजीवन प्रभावित हुआ है. स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, हिमाचल में कुल 108 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा 38 वाटर सप्लाई स्कीम और 9 ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं. मंडी और कुल्लू में सबसे ज्यादा सड़कें बंद हैं.

शिमला मौसम केंद्र ने 28 से 31 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. 28 जुलाई को बिलासपुर और सिरमौर, 29 जुलाई को सिरमौर, जबकि 30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 31 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और शिमला में भारी बारिश का खतरा है.

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के मुताबिक, प्रदेश में 1 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा और ज्यादातर इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है. 29 जुलाई की देर रात से 31 जुलाई के बीच बारिश की एक्टिविटी सबसे ज्यादा रह सकती हैं. इस दौरान कई जगह लगातार हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Advertisement

नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों के पास जाने से बचने और मौसम से जुड़ी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है. सोमवार शाम 4 बजे तक पिछले 24 घंटे में कंडाघाट में सबसे ज्यादा 106.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा काहू में 40.2 मिमी, कोठी में 39.2 मिमी, सराहन में 34.5 मिमी और शिमला में 17.8 मिमी बारिश हुई. तापमान की बात करें तो कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि ऊना 34 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. 30 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement