बॉलीवुड की 'फैशन आइकन' सोनम कपूर के फैंस के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है. सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं. एक्ट्रेस ने आज, 29 मार्च 2026 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है.
इस खास खबर को सोनम ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है. जैसे ही यह खबर इंटरनेट पर आई, कपूर और आहूजा परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया है.
सोनम कपूर ने किया पोस्ट
सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज, 29 मार्च 2026 को, हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है.'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है, और उसके आने से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और बड़े हो गए हैं. वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है, और हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है. हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए भगवान के आभारी हैं. प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु.'
सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाईयां
वहीं इस खुशी के मौके पर सोनम कपूर के पोस्ट पर सेलेब्स की बधाईयों का तांता लग गया. करीना कपूर ने सोनम की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उन्हें और आनंद को ढेरों शुभकामनाएं दीं. वहीं, दीया मिर्जा और स्वरा भास्कर ने भी इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की. हाल ही में मां बनीं परिणीति चोपड़ा ने भी सोनम को बधाई दी.
कब हुआ था पहले बेटे का जन्म?
बता दें कि सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को एक भव्य समारोह में शादी रचाई थी. शादी के करीब चार साल बाद, अगस्त 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे 'वायु' का दुनिया में स्वागत किया था. अब 4 साल बाद यानी आज दूसरे बेटे का स्वागत कपल ने किया हैं.