scorecardresearch
 

जैकलीन, काजल के बाद नागार्जुन की The Ghost को मिली नई एक्ट्रेस, लीड रोल निभाएंगी सोनल

इंटरनेट पर अपनी तस्वीरों से फैंस को दीवाना बनाने वाली सोनल चौहान जल्द ही साउथ एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन के साथ द घोस्ट फिल्म में नजर आने वाली हैं. जन्नत फिल्म से फेमस हुई सोनल की तारीफें फिल्म के डायरेक्टर भी करते नहीं थक रहे हैं.

Advertisement
X
अक्किनेनी नागार्जुन के साथ नजर आएंगी सोनल चौहान, लीड रोल निभाएंगी एक्ट्रेस
अक्किनेनी नागार्जुन के साथ नजर आएंगी सोनल चौहान, लीड रोल निभाएंगी एक्ट्रेस
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अक्किनेनी नागार्जुन के साथ लीड रोल निभाएंगी सोनल
  • सोनल से पहले दो एक्ट्रेस ने रिजेक्ट किया था ऑफर

एक्ट्रेस सोनल चौहान जल्द ही अपने फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आ रही हैं. साउथ एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन के साथ सोनल द घोस्ट फिल्म में नजर आने वाली हैं. सोनल इस फिल्म में लीड रोल में भूमिका निभाएंगी. फिल्म मेकर्स सोनल चौहान की परफार्मेंस से काफी इंम्प्रेस हैं. मेकर्स का कहना है कि नागा अर्जुन के साथ ऑपोसिट लीड एक्ट्रेस के लिए सोनल चौहान बेस्ट हैं. उन्हें लगता है कि स्क्रीन पर दोनों कमाल दिखा सकते हैं.

सोनल से पहले चुनी गई थीं यह दो एक्ट्रेस  

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक इससे पहले एकट्रेस काजल अग्रवाल यह रोल निभाने वाली थीं. लेकिन प्रेगनेंसी के चलते काजल ने यह रोल करने से मना कर दिया. बाद में यह रोल जैकलीन को भी मिला लेकिन एक्ट्रेस की मोटी फीस के चलते फिल्म की हीरोइन बदलने की बात हुई. और मेकर्स को सोनल चौहान बेस्ट लगीं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जन्नत फिल्म के लिए फैंस को मिला प्यार

सोनल चौहान ने अपने करियर की शुरुआत हिमेश रेशामिया की फिल्म 'आप का सुरूर' से की थी. उसके बाद से ही सोनल चौहान को सब जानने लगे. इसके बाद उन्होंने 'जन्नत' फिल्म में इमरान हाशमी के साथ शानदार एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया. 'जन्नत' में लोगों को इमरान हाशमी और सोनल चौहान की केमिस्ट्री खूब पसंद आई. फिल्म को भारी सफलता भी मिली थी. हालांकि इस फिल्म के बाद सभी को लगा कि अब सोनल बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आएंगी, लेकिन उनके करियर में ब्रेक लगता नजर आया. 

Advertisement

जन्नत फिल्म के बाद स्क्रीन से गायब नजर आईं सोनल

जन्नत फिल्म में अपनी सफलता को लेकर सोनल ने कहा जब मैंने यह फिल्म की तब में बहुत यंग थी. मेरा और मेरी फैमिली का बॉलीवुड में कोई कनेक्शन नहीं है. यह सब मेरे साथ अचानक हुआ. मेरे पास कोई गाइड करने वाला नहीं था तो मुझे नहीं पता था कि फिल्म की पहली सकसेस के बाद क्या करना था. मुझे जोया करेक्टर के लिए दर्शकों से काफी प्यार मिला है. आज भी में बाहर जाती हूं तो लोग मुझे जन्नत गर्ल, जोया कहकर बुलाते हैं. 


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement