scorecardresearch
 

सलमान खान की एक्स ने संजय दत्त को बताया 'रियल हीरो', एक्टर से मिली थी ये बड़ी सीख

सोमी अली ने बताया कि 'धुरंधर 2' एक्टर संजय दत्त ने उनके करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें सबसे जरूरी सीख दी थी. एक्ट्रेस ने संजू बाबा को रियल हीरो बताते हुए एक किस्सा सुनाया है. इन दिनों संजय अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की तगड़ी कमाई को लेकर चर्चा में हैं.

Advertisement
X
सोमी अली ने की संजय दत्त की तारीफ (Photo: Instagram/@realsomyali)
सोमी अली ने की संजय दत्त की तारीफ (Photo: Instagram/@realsomyali)

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच सलमान खान की एक्स और पाकिस्तान एक्ट्रेस सोमी अली ने उन्हें लेकर एक पोस्ट शेयर की है. सोमी ने बताया कि संजय ने उनके करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें सबसे जरूरी सीख दी थी. वह सीख थी- फिल्म के सेट पर काम करने वाले हर व्यक्ति का बराबर सम्मान करना, चाहे वह किसी भी पद पर हो.

संजय की तारीफ में बोलीं सोमी

सोशल मीडिया पर एक पुरानी याद ताजा करते हुए सोमी अली ने AI से बना वीडियो शेयर किया. इसमें यंग सोमी और संजय दत्त एक दूसरे को गले लगा रहे हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'संजू के साथ मेरा पहला बॉलीवुड शूट हुआ था और इसके लिए मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं. संजू की वजह से मैंने जाना कि हायरार्की उनके लिए मायने नहीं रखती और न ही किसी और के लिए रखनी चाहिए. दयालु बनें. लोगों से ईर्ष्या न करें, दयालु भाव दिखाकर उनका भला करें. संजू ने मुझे सिखाया कि फिल्म क्रू का सम्मान करना चाहिए, उस लड़के का भी जो हमें चाय लाकर देता है. मैंने कभी भी ऐसे बड़े स्टार को नहीं देखा, जो निर्देशक से लेकर चाय लाने वाले लड़के तक पूरे क्रू के साथ बिल्कुल एक समान मर्यादा और सम्मान से पेश आता हो. यही असली हीरो है.'

Advertisement

सोमी ने सहानुभूति की अहमियत पर जोर देते हुए लिखा, 'दयालु होना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि आप नहीं जानते कि दूसरे लोगों के चेहरे के पीछे कौन-सी लड़ाइयां, दुख या थकान छिपी हुई है.'

बता दें कि सोमी अली ने 1990 के दशक में संजय दत्त के साथ फिल्म 'आंदोलन' में काम किया था. अपने छोटे से बॉलीवुड करियर में उन्होंने 'कृष्ण अवतार' और 'तीसरा कौन' जैसी फिल्में कीं. उस दौर के कई बड़े एक्टर्स के साथ सोमी ने स्क्रीन शेयर की थी. करियर के चरम पर पहुंचने के बाद सोमी अली ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अमेरिका जाने का फैसला किया. अब उन्होंने अपना पूरा जीवन सोशल वर्क और एक्टिविज्म को समर्पित कर दिया है. एक्ट्रेस को सलमान खान संग अपने रिश्ते के लिए भी जाना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement