scorecardresearch
 

Milk Product Price Hike: दिवाली से पहले घी, मक्खन, मिठाइयां सब महंगी, यहां सरकार ने बढ़ाए दाम, देखें नए रेट

Milk Products Price Hike Before Diwali: दिवाली से पहले तमिलनाडु में लोगों को महंगाई का झटका लगा है. राज्य के प्रमुख डेयरी ब्रांड आविन ने अपने मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमतों में तगड़ा इजाफा कर दिया है. इसके बाद घी, मक्खन, दही, लस्सी सब महंगा हो रहा है.

Advertisement
X
राज्य के प्रमुख डेयरी ब्रांड ने दिवाली से पहले बढ़ाए दाम. (Photo: ITG)
राज्य के प्रमुख डेयरी ब्रांड ने दिवाली से पहले बढ़ाए दाम. (Photo: ITG)

घी, मक्खन से लेकर मिठाइयों तक दिवाली से पहले सब महंगा हो गया है. ये Price Hike तमिलनाडु राज्य में देखने को मिला है. फेस्टिव सीजन में टीवीके सरकार की ओर से महंगाई का तगड़ा झटका दिया गया है. दरअसल, राज्य में प्रमुख डेयरी ब्रांच आविन ने अपने तमाम प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा (Aavin Products Price Hike) कर दिया है.  

गौरतलब है कि Aavin तमिलनाडु का फेमस डेयरी ब्रांड है, जो दूध और दूध से बने उत्पादों की बिक्री करता है. यह तमिलनाडु कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (TCMPF) के तहत संचालित होता है. यह सहकारी समितियों के जरिए दूध उत्पादक किसानों से दूध खरीदता है और उनसे बने तमाम प्रोडक्ट्स सेल करता है. 

TVK सरकार का पहला प्राइस हाइक
बता दें कि तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार (TVK Govt) की ओर से कीमतों में की गई यह पहली बढ़ोतरी है. आविन (Aavin) उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद अब इस ब्रांड का घी, मक्खन और दही, लस्सी या फिर इससे बनी मिठाइयां और कुकीज खरीदने के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे. नई कीमतें 28 अक्टूबर 2026 से लागू हो रही हैं. 

Advertisement

घी-मक्खन हुआ इतना महंगा
सबसे पहले बात करते हैं आविन के घी की कीमतों में बढ़ोतरी (Aavin Ghee Price Hike) के बारे में, तो बता दें कि इस ब्रांड का 100 ml घी का पैक पहले 80 रुपये में आता था, जो अब 95 रुपये का मिलेगा. इसके अलावा 200 ml पैक के लिए अब ग्राहकों को पहले के 160 रुपये की जगह 180 रुपये देने होंगे. 

बात करें आविन मक्खन के दाम में किए गए इजाफे की, तो 100 gm दही का पैक पहले 60 रुपये में मिल जाता था, लेकिन अब इसके लिए 10 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे, क्योंकि ताजा संशोधन के बाद इस पैक की कीमत बढ़ाकर 70 रुपये कर दी गई है. अन्य मिल्क प्रोडक्ट के नए रेट्स पर नजर डालें, तो...

मिल्क प्रोडक्ट्स वजन नई कीमत (28 अक्टूबर से)
मक्खन-सी 100 ग्राम 70 रुपये
मक्खन-सी  500 ग्राम 320 रुपये
मक्खन-टी 100 ग्राम 70 रुपये
मक्खन-टी 500 ग्राम 325 रुपये
घी 50 एमएल 55 रुपये
घी जार 5 लीटर 4000 रुपये
घी टिन 16.5 किलो 13000 रुपये
घी कार्टन 500 एमएल 390 रुपये
बटर मिल्क 200 एमएल 10 रुपये
बटर मिल्क पेट 200 एमएल  14 रुपये
दही 100 एमएल 20 रुपये
दही 1 किलो 70 रुपये
लस्सी 200 एमएल 23 रुपये
मैंगो लस्सी 200 एमएल 30 रुपये

दिवाली पर मिठास पर लगी चोट
न सिर्फ ऊपर बताए गए मिल्क प्रोडक्ट्स के रेट बढ़ाए गए हैं. बल्कि कीमतें बढ़ने का असर दिवाली की मिठाइयों की मिठास पर भी देखने को मिलेगा. दरअसल, इस ब्रांड ने अपनी मिठाई और कुकीज की कीमतों में दाम भी बढ़ाए हैं. 

मिठाई-कुकीज वजन नए दाम (28 अक्टूबर से)
मिल्क केक 250 ग्राम 155 रुपये
मैसूरपाक 500 ग्राम 310 रुपये
घी हलवा 250 ग्राम   125 रुपये
नट्स हलवा 250 ग्राम 200 रुपये
काजू पिस्ता रोल 250 ग्राम 340 रुपये
काजू कतली 250 ग्राम  280 रुपये
आविन मिक्चर 200 ग्राम   110 रुपये
मिल्क पेड़ा  250 ग्राम   140 रुपये
बटर कुकीज 80 ग्राम 40 रुपये
कस्टर्ड कुकीज 80 ग्राम 40 रुपये
कोकोनट कुकीज 80 ग्राम 40 रुपये
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement