scorecardresearch
 

'वो मेरी बेटी से भी...', 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस कर शरमाए थे नसीरुद्दीन शाह?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक गाने के दौरान उन्हें सोनम के साथ रोमांस करने में झिझक महसूस हो रही थी.

Advertisement
X
डांस करने में झिझके थे  नसीरुद्दीन शाह (Photo: Song Screengrab, Social Media))
डांस करने में झिझके थे नसीरुद्दीन शाह (Photo: Song Screengrab, Social Media))

नसीरुद्दीन शाह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. वो हर किरदार में खुद को इस कदर ढाल लेते हैं कि दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाते. हालांकि, अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर नसीरुद्दीन शाह स्क्रीन पर रोमांटिक और सेंसुअस सीन शूट करते वक्त थोड़े झिझक जाते थे. 

डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

साल 1989 में आई नसीरुद्दीन शाह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'त्रिदेव' को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजीव राय ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि 'तिरछी टोपीवाले' गाने की शूटिंग के दौरान नसीरुद्दीन शाह काफी अनकम्फर्टेबल थे, क्योंकि उन्हें अपने से बहुत छोटी एक्ट्रेस सोनम के साथ रोमांस करना था. डायरेक्टर ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह ने साफ कह दिया था कि सोनम तो उनकी बेटी हीबा शाह से भी उम्र में छोटी हैं. 

विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में राजीव राय ने उस किस्से को याद करते हुए कहा-सबको पता है कि नसीर जी कोई डांस एक्सपर्ट नहीं हैं, इसलिए वो थोड़े शरमा रहे थे. उन्होंने कहा था- मैं डांस कैसे करूंगा? क्या होगा? मैंने आज तक ऐसा गाना नहीं किया. 

Advertisement

तब मैंने उनसे कहा था- आप इतने बड़े एक्टर हैं, इसे डांस नहीं बल्कि एक्टिंग मानकर कीजिए. स्टेप्स को अपनी एक्टिंग के हिसाब से ढाल लीजिए और दिमाग पर कोई प्रेशर मत लीजिए. जब उन्होंने पूछा कि क्या यह तरीका सही रहेगा, तो मैंने उन्हें भरोसा दिलाया. राजीव राय ने बताया कि इस बातचीत के बाद नसीरुद्दीन काफी रिलैक्स हो गए थे.

बेटी से छोटी उम्र की एक्ट्रेस संग फिल्म करने में हुई थी दिक्कत?

जब राजीव से पूछा गया कि क्या नसीरुद्दीन शाह को सोनम और अपने बीच उम्र के लंबे फासले से कोई ऐतराज था, तो राजीव बोले- नहीं, ऐसी बात नहीं थी. दरअसल, एक दिन जब हम स्क्रिप्ट पर चर्चा कर रहे थे, तो नसीर जी ने मुझसे कहा था- मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरी पहली शादी से जो बेटी है, वो फिल्म की एक्ट्रेस सोनम से भी बड़ी है. क्या इससे आपको कोई परेशानी है?

'मैंने कहा था- मुझे क्यों परेशानी होगी? पर्दे पर आप दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही है. यह फिल्में हैं, हम कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं बना रहे. तब वो बोले थे- नहीं, एक एक्टर के तौर पर सच बताना मेरा फर्ज था. वो वाकई बहुत सच्चे और ईमानदार इंसान हैं.'

कैसा था एक्ट्रेस सोनम का रिएक्शन? 

Advertisement

सोनम का रिएक्शन याद करते हुए डायरेक्टर राजीव राय बोले- मैंने सोनम को नसीर जी की बात बताई थी और पूछा था कि उन्हें कोई ऐतराज तो नहीं है. तब सोनम ने कहा था- मुझे क्यों फर्क पड़ेगा? मैं तो नसीरुद्दीन शाह जैसे महान एक्टर के साथ काम करने के लिए तड़प रही हूं. प्लीज मुझे फिल्म से मत हटाना. वो उनके साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी उत्सुक थीं. 

बता दें कि फिल्म 'त्रिदेव' में नसीरुद्दीन शाह और सोनम के अलावा सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी, अनुपम खेर और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement