scorecardresearch
 

सिंगर करण औजला हैं बाइसेक्शुअल, सही में किया ऐलान या है फेक?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब सिंगर करण औजला के अकाउंट से शेयर हुए एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ. इस इमेज में एक छोटा-सा पोस्ट दिख रहा था, जिसमें लिखा था - मैं बाइसेक्शुअल हूं. यह पोस्ट तुरंत लोगों का ध्यान खींचने लगा. मगर ये सही में असली है भी या नहीं?

Advertisement
X
क्या है करण औजला के ट्वीट का सच? (Photo: Instagram @karanaujla)
क्या है करण औजला के ट्वीट का सच? (Photo: Instagram @karanaujla)

पंजाबी सिंगर करण औजला सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने खुद के बाइसेक्शुअल होने का ऐलान किया है. पोस्ट का स्क्रीनशॉट अब शक के घेरे में आ गया है. एक तरफ यूजर्स के बीच हड़कंप मचा हुआ है और उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. तो दूसरी तरफ इस पूरे पोस्ट की असलियत पर ही यूजर्स का ध्यान खिंच गया है.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब करण औजला के अकाउंट से शेयर हुए एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ. इस इमेज में एक छोटा-सा पोस्ट दिख रहा था, जिसमें लिखा था - मैं बाइसेक्शुअल हूं. यह पोस्ट तुरंत लोगों का ध्यान खींचने लगा. हालांकि उनके X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया. जैसे-जैसे यह स्क्रीनशॉट फैलता गया, कई यूजर्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि सिंगर ने यह पोस्ट शेयर करने के कुछ देर बाद डिलीट कर दिया होगा.

करण का ट्वीट असली या नकली?

पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया तो कई फैंस करण औजला के बचाव में सामने आए. उन्होंने कहा कि वायरल इमेज में दिख रहा अकाउंट असल में करण औजला का नहीं है. कई यूजर्स ने वायरल स्क्रीनशॉट में मौजूद गलतियों की ओर भी इशारा किया. स्क्रीनशॉट में दिखाया गया यूजरनेम करण औजला के असली हैंडल से मैच नहीं करता. पोस्ट में स्पेलिंग की गलतियां भी हैं, जिससे कई लोगों का मानना है कि इसकी विश्वसनीयता और कमजोर हो जाती है. इन सारे पॉइंट्स ने इस स्क्रीनशॉट के असली न होने के संदेह को जन्म दिया.

Advertisement

इस पूरे मामले पर अब करण औजला की तरफ से रिएक्शन आ गया है. हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, टीम का कहना है कि ये स्क्रीनशॉट नकली है और सिंगर से किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है.

कौन हैं करण औजला?

पंजाबी सिंगर करण औजला की दुनियाभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है. पूरे देश में इन दिनों वो 'P-Pop Culture India Tour' के साथ धमाल मचा रहे हैं. 3 अप्रैल को उन्होंने कोलकाता में परफॉर्म किया था. इस टूर की शुरुआत 28 फरवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई थी. मार्च में उनका मुंबई शो खराब मैनेजमेंट को लेकर भारी आलोचना का शिकार हुआ. आलोचना के बाद उन्होंने 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में एक नया शो किया था. करण औजला हिप-हॉप और पंजाबी म्यूजिक के अनोखे मिक्स के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत गाने लिखने से की थी, और फिर वो सिंगर बने. 'चिट्टा कुर्ता', 'डॉन्ट लुक', 'मेक्सिको', 'प्लेयर्स' और 'सॉफ्टली' जैसे हिट गानों से उन्हें खास पहचान मिली.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement