करण औजला (Karan Aujla) का असली नाम जस्करण सिंह औजला है. वह एक संगीतकार और गायक हैं. करण औजला नौवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान एक शादी समारोह में उनकी मुलाकात पंजाबी गायक जस्सी गिल से हुई. इसी दौरान उन्होंने जस्सी गिल को अपने लिखे गाने के बोल दिए. बाद में इन्हीं बोलों पर ‘रेंज’ गाना तैयार हुआ, जिसे स्थानीय स्तर पर काफी सुना गया. इसके बाद करण ने बतौर गीतकार पंजाबी संगीत में काम करना शुरू किया.
उन्होंने दीप जंडू और एली मंगत सहित कई कलाकारों के लिए गीत लिखे. साल 2014 में करण कनाडा चले गए और वैंकूवर में अपनी बहन के साथ रहने लगे. उन्होंने बर्नाबी साउथ सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की. कनाडा में रहते हुए उन्होंने सुरे में पोर्ट से जुड़े काम में पार्ट टाइम नौकरी भी की.
2016 में करण औजला ने ‘प्रॉपर्टी ऑफ पंजाब’ गाने के साथ बतौर मुख्य कलाकार अपने संगीत करियर की शुरुआत की. इसके बाद ‘यारियां च फिक्क’, ‘यूनिटी’, ‘अल्कोहल 2’ और ‘लफाफे’ जैसे गाने सामने आए. 2018 में रिलीज हुआ ‘डोंट वरी’ उनका पहला गाना था, जिसने यूके एशियन चार्ट में जगह बनाई.
2020 में ‘झांझर’, ‘रेड आईज’ और ‘क्या बात आ’ जैसे उनके गानों ने यूके एशियन चार्ट के टॉप 10 में जगह बनाई. वहीं ‘सो फार’ टॉप 5 तक पहुंचा.
करण औजला का पहला एल्बम ‘बैक द फक अप’ भी अंतरराष्ट्रीय चार्ट पर पहुंचा. यह बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट में 20वें और न्यूजीलैंड एल्बम चार्ट में 34वें स्थान तक गया. इसके बाद उनका नाम पंजाबी संगीत के चर्चित कलाकारों में शामिल होने लगा.
उनका जन्म 18 जनवरी 1997 को पंजाब के लुधियाना जिले के घुराला गांव में हुआ था. उनके माता-पिता का नाम बलविंदर सिंह औजला और राजिंदर कौर था. बचपन में ही उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया. पिता की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि कुछ साल बाद उनकी मां का निधन कैंसर के कारण हो गया. इसके बाद उनका पालन-पोषण उनकी बहनों और चाचा ने किया.
'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में बिजली जाने के बाद करण औजला ने 'बीयरबाइसेप्स की हाय' वाले मजेदार मजाक से सारी लाइमलाइट बटोर ली. शो से जुड़े क्लिप अब वायरल हो रहे हैं.
'तौबा तौबा' गाने के लिए पहचाने जाने वाले करण औजला के नाम से एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट सामने आया था. इसमें उन्हें ऐलान करते देखा गया कि वो बाइसेक्सुअल हैं. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया और यूजर्स अपना रिएक्शन देने लगे. मगर ये पहली बार नहीं है कब औजला विवादों में शामिल हुए हों.
विवाद की शुरुआत तब हुई जब सिंगर करण औजला के अकाउंट से शेयर हुए एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ. इस इमेज में एक छोटा-सा पोस्ट दिख रहा था, जिसमें लिखा था - मैं बाइसेक्शुअल हूं. यह पोस्ट तुरंत लोगों का ध्यान खींचने लगा. मगर ये सही में असली है भी या नहीं?
हानिया आमिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी शादी में डांस करती दिख रही हैं. एक्ट्रेस को इंडियन म्यूजिक पर नाचते देखा जा सकता है. उनके जबरदस्त डांस पर इंडियन फैंस दिल हार रहे हैं.
करण औजला ने मुंबई में होली के मौके पर अपना कॉन्सर्ट रखा था, जिससे कई लोग नाराज हुए थे. उनका कहना था कि शो में काफी मिसमैनेजमेंट था. अब करण ने अपने फैंस की शिकायत सुनने के बाद, एक और शो का ऐलान कर दिया है.
दिल्ली में करण औजला के कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ जहां उनके फैंस हजारों की संख्या में पहुंचे. शो में एंट्री से पहले काफी मिसमैनेजमेंट भी देखा गया, जिससे कई लोगों को परेशानी हुई.
Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज, 28 फरवरी को पंजाबी पॉप स्टार करण औजला का बड़ा लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट है, जिसमें 45,000 से 50,000 फैंस के आने की उम्मीद है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और रूट एडवाइजरी जारी की है.
रैपर मिस गोरी जिन्होंने आरोप लगाया था कि सिंगर करण औजला ने पलक औजला से अपनी शादी छिपाई है, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पारुल गुलाटी के बचाव के बाद रिएक्ट किया है.
एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने धोखा देने के आरोपों के बीच पंजाबी सिंगर करण औजला को पब्लिकली सपोर्ट किया है और आरोप लगाने वाली मिस गोरी के बयानों को बेबुनियाद बताया है.
करण औजला पर एक अमेरिकी म्यूजिशियन ने आरोप लगाया था कि वह सिंगर के साथ रिलेशनशिप में थीं, बिना यह जाने कि औजला पहले से शादीशुदा हैं. उन्होंने दावा किया कि बाद में उन्हें 'चुप कराया गया और पब्लिक में उन्हें शर्मिंदा किया गया'.
सिंगर करण औजला पर अमेरिका की सिंगर Ms Gori ने धोखा देने का आरोप लगाया है. Ms Gori का कहना है कि वो करण के साथ प्राइवेट रिलेशनशिप में थीं और उन्हें ये नहीं पता था कि वो शादीशुदा हैं.