scorecardresearch
 

शाहिद की 'ओ रोमियो' के लिए आमिर ने दिया था ये तगड़ा आइडिया, डायरेक्टर बोले 'उनकी सलाह ने सब बदल दिया'

‘ओ रोमियो’ के क्रेडिट में आमिर खान को 'थैंक्स' कहा गया है. फिल्म देखने वाले हैरान हैं कि स्क्रीन पर तो आमिर कहीं हैं नहीं, तो ये क्रेडिट किसलिए? अब डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बताया कि आमिर की एक सलाह ने फिल्म का अहम प्लॉट बदल दिया. इसी वजह से उन्हें खास क्रेडिट दिया गया है.

Advertisement
X
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' के लिए आमिर खान ने दिया था ये आईडिया (Photo: Screengrab)
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' के लिए आमिर खान ने दिया था ये आईडिया (Photo: Screengrab)

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों थिएटर्स में है. मिक्स रिव्यूज के साथ रिलीज हुई ये फिल्म थिएटर्स में देखकर लौट रहे दर्शक इसकी काफी चर्चा कर रहे हैं. मगर इस चर्चा के साथ एक सवाल भी पूछा जा रहा है- फिल्म में आमिर को 'थैंक्स' क्यों कहा गया है?

'ओ रोमियो' में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. फिल्म में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, हुसैन दलाल और अविनाश तिवारी भी हैं. जबकि अरुणा ईरानी और विक्रांत मैसी ने कैमियो किया है. स्क्रीन पर कहीं भी आमिर दिखते नहीं हैं, ना ही उनका कोई रेफरेंस फिल्म में है. फिर भी 'ओ रोमियो' के क्रेडिट्स में आमिर को 'थैंक्स' कहा गया है. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बताया है कि ऐसा करने की वजह क्या है.

आमिर की इस सलाह ने बदल दी फिल्म
'ओ रोमियो' के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में आमिर को 'थैंक्स' कहने की वजह बताई है. विशाल ने कहा कि आमिर उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनना चाहते थे. स्क्रिप्ट सुनने के बाद उन्होंने विशाल को एक आइडिया दिया- 'फिल्म में एक बहुत महत्वपूर्ण पॉइंट पर किसी की हत्या होनी चाहिए.'

Advertisement

'ओ रोमियो' में स्टोरी के बीच में एक वकील की हत्या का सीन है. बदला लेने निकली अफ़शां (तृप्ति डिमरी) इस वकील की हत्या की कोशिश करती है. मगर वो घबराहट में फेल हो जाती है और वकील को निपटाने का काम उस्तरा (शाहिद कपूर) पूरा करता है. विशाल ने बताया कि शाहिद का खूंखार गैंगस्टर किरदार इस सीन के बाद अफशां से अट्रैक्ट होने लगता है. यहां से उसे एहसास होता है कि ये लड़की बदला पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकती है. इसी सीन के बाद से वो इस लड़की को सीरियसली लेना शुरू करता है और घायल होने के बाद उसके इलाज में भी हेल्प करता है.

विशाल ने बताया, 'तो यहां से पूरी लव स्टोरी स्टार्ट होती है. ये मेरे लिए बड़ा प्लॉट पॉइंट था. और इसलिए मैं आमिर को अपने दिल की गहराई से शुक्रिया कहना चाहता था.' शाहिद और तृप्ति की ये फिल्म बीते शुक्रवार से थिएटर्स में है और 6 दिन में इसने बॉक्स ऑफिस पर भी सॉलिड कमाई की है. हालांकि फिल्म को फायदेमंद साबित होने के लिए अभी एक लंबा सफर तय करना है. लेकिन 'ओ रोमियो' देखने वाले शाहिद-तृप्ति के काम, विशाल के डायरेक्शन और म्यूजिक की खूब तारीफ कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement