बॉलीवुड में ब्रेकअप-पैचअप होना आम बात है. अब दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है. चर्चा थी कि एक्ट्रेस सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा को डेट कर रही हैं. फैन्स इनके रिश्ते के ऑफिशियल होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले दिल टूटने वाली न्यूज सामने आ गई. कहा जा रहा है कि सान्या और ऋषभ का रिश्ता खत्म हो गया है.
ऋषभ के सितार की धुन का दीवाना पूरा बॉलीवुड है. लेकिन दीपिका पादुकोण बीते दिनों पूरे परिवार के साथ उनके शो पर गई थीं. ऋषभ की बढ़ती पॉपलैरिटी के बीच उनका रिश्ता टूटने की खबर दिल तोड़ने वाली है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सान्या और ऋषभ पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो चुका है. सान्या और ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है. इससे उनके ब्रेकअप की खबर कंफर्म मानी जा रही है. हालांकि, अब तक कपल की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है.
सान्या और ऋषभ उन सेलेब्स में से हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते हैं. ये भी कहा जा रहा है कि सान्या से ब्रेकअप के बाद ऋषभ मूव ऑन कर चुके हैं. इतना ही नहीं वो किसी के साथ रिलेशनशिप में भी हैं, जिसे वो प्राइवेट रखना चाहते हैं.
सान्या ने खरीदा है घर
हाल ही में सान्या ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना बनाया. एक्ट्रेस ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ गृहप्रवेश पूजा की. सान्या ने इंस्टाग्राम पर नए घर की झलक शेयर की थी. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा था कि सालों की मेहनत के बाद वो घर बनाने का सपना पूर कर पाईं. उनके इस सपने को पूरा करने में परिवार और दोस्तों का अहम योगदान है.
अभी फैन्स सान्या के नए घर का जश्न मना रहे थे. इतने में उनके ब्रेकअप की खबर ने सबका मन खट्टा कर दिया है. सान्या के वर्कफ्रंट की बात करें, तो पिछली बार उन्हें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में देखा गया था. अब वो राजकुमार राव के साथ फिल्म 'टोस्टर' में नजर आएंगी. फिल्म 15 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इसके अलावा वो 'सुंदर पूनम' में दिखाई देने वाली हैं.