scorecardresearch
 

तलाक के बाद कैसी है समांथा की लाइफ, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे यकीन नहीं था...

साउथ एक्ट्रेस समांथा ने नागा चैतन्या से हुए तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है. फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान समांथा ने तलाक के बारे में कहा मुझे लगा था शुरू में रह नहीं पाउंगी , बहुत कमजोर पड़ी जाउंगी. लेकिन में इतनी स्ट्रॉग हूं यह मुझे तलाक के बाद ही पता चला है.

Advertisement
X
तलाक के बाद स्ट्रॉग हुईं Samantha Ruth Prabhu, तोड़ी चुप्पी
तलाक के बाद स्ट्रॉग हुईं Samantha Ruth Prabhu, तोड़ी चुप्पी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पहले से बेहतर हैं Samantha
  • समांथा समझती थीं अपने आप को कमजोर
  • तलाक को लेकर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस समांथा और नागा चैतन्या ने 4 साल शादी निभाकर हाल हीं में अपने तलाक की खबर दी थी, खबर सुन दोनों के फैंस को काफी झटका लगा था क्योंकि दोनों लोगों के फेवरेट कपल में गिने जाते थे. हालांकि तलाक पर दोनों इतने दिनों से चुप्पी साधे हुए थे.

फैंस को भी तलाक की वजह जानने का इंतजार था क्योंकि अचानक तलाक की खबर ने सभी को शॉक कर दिया था. लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में समांथा की बाते सुनकर लगता है कि वह जल्द ही अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ जाएंगी.

समांथा बनी स्ट्रॉग

समांथा ने उदाहरण के साथ कहा कि समस्या को हल करने से पहले उसे स्वीकारना जरूरी है, एक बार जब आप समस्या को अपने सामने स्वीकार लेते हैं तो आधा काम ऐसे ही हो जाता है. उन्होंने कहा कि अगर लोग आपकी परिस्थितियों को स्वीकार नहीं सकते हैं, जिसके चलते वह आपके साथ नहीं रह पाते, इससे यह एक कभी न खत्म होने वाली लड़ाई बन जाती है.

तलाक लेने से पहले शुरुआत में मुझे भी लगा कि में नहीं रह पाउंगी, मर जाउंगी लेकिन जिस तरह से में रह रही हूं यह देखकर में खुद शॉक होती हूं. मैं पहले खुद को एक कमजोर व्यक्ति मानती थी. लेकिन तलाक के बाद काफी बदलाव आ गए हैं, अपने इस पहलू से में अंजान थी.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पहली फिल्म के हिट होने से नहीं मिली खुशी

समांथा की पहली फिल्म इतनी हिट गई थी कि जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी तब से समांथा को लोग पहचानने लगे थे. लेकिन वह अचानक दर्शकों से मिले प्यार को समझ नहीं पाईं, लोगों को उनसे काफी उम्मीदें होने लगी थीं.  हालांकि समांथा को खुशी तो हुई लेकिन वह अलग सोचती थीं, उन्हें लगा कि अपनी पहली फिल्म की रिलीज के बाद वह इस प्यार के लायक नहीं थी. लेकिन समांथा ने जल्द ही अपनी इस सोच को पीछे छोड़ दिया था.

 

Advertisement
Advertisement