scorecardresearch
 

पहले किया सपोर्ट, अब राजपाल संग पिक्चर में काम करेंगे सलमान, ऐसी है चर्चा

कुछ दिन पहले सलमान खान ने राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया था. एक अवॉर्ड शो में एक्टर की बेइज्जती पर सलमान काफी नाराज दिखे थे. अब खबर है कि सुपरस्टार ने अपना बड़ा दिल रखते हुए, राजपाल को अपनी अगली फिल्म ऑफर की है.

Advertisement
X
राजपाल को मिली नई फिल्म? (Photo: ITGD)
राजपाल को मिली नई फिल्म? (Photo: ITGD)

राजपाल यादव इन दिनों इंटरनेट पर किसी अलग कारण से छाए हुए हैं. कुछ दिन पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में सीनियर जर्नलिस्ट ने पूरे बॉलीवुड के सामने एक्टर की बेइज्जती की थी. उन्होंने राजपाल के चेक बाउंस केस का जिक्र कर डाला और उनसे कर्ज चुकाने की बात कही. ये बात सुपरस्टार सलमान खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी.

सलमान ने अपने अंदाज में राजपाल का सपोर्ट किया था. उनके साथ से राजपाल भी काफी खुश हुए थे. अब सलमान ने राजपाल की एक और तरीके से मदद करने का प्लान किया है. रिपोर्ट्स हैं कि वो उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट करने वाले हैं, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

सलमान की फिल्म में क्या होगा राजपाल का रोल?

सलमान खान ने कुछ हफ्तों पहले साउथ फिल्ममेकर्स वामसी पैदिपल्ली और दिल राजू के साथ अपनी अगली फिल्म अनाउंस की थी. इसे लेकर उनके फैंस में काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई. अब इसमें राजपाल भी जुड़ गए हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, सलमान की फिल्म में उनका एक अहम रोल होने वाला है. 

सूत्रों का कहना है, 'सलमान खान ने राजपाल यादव को अपनी एक्शन से भरी फिल्म में एक अहम रोल दिया है. राजपाल इस फिल्म में सलमान खान के राइट हैंड का किरदार निभाएंगे. पूरी कहानी में दोनों के बीच बहुत अच्छी और मजबूत दोस्ती दिखाई जाएगी. ये फिल्म का बहुत जरूरी किरदार है. सलमान को राजपाल बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें ये रोल दिया. सलमान का मानना है कि राजपाल इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं.'

Advertisement

माना जा रहा है कि राजपाल, सलमान की फिल्म की शूटिंग इस साल मई में शुरू करेंगे. सूत्रों का आगे कहना है कि राजपाल भी सलमान के साथ इस कोलैब के लिए उत्सुक हैं. उनका किरदार काफी अलग और हटके होने वाला है, ऐसे में ऑडियंस को राजपाल और सलमान की जोड़ी काफी पसंद आने वाली है. 

सलमान और राजपाल यादव इससे पहले दो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. 'पार्टनर', 'मुझसे शादी करोगी' और 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी फिल्मों में दोनों का कॉमेडी ट्रैक था, जो आज भी यादगार माना जाता है. इन तीनों फिल्मों को डेविड धवन ने बनाया, जिनकी अधिकतर फिल्मों में राजपाल दिखाई देते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement