scorecardresearch
 

गैलेक्सी छोड़ फार्महाउस में क्यों रहते हैं सलमान खान? जीजा आयुष शर्मा ने खोला राज

सलमान खान का फार्महाउस बॉलीवुड सितारों के लिए पार्टी हब है. सलमान के फार्महाउस पर न्यूईयर, क्रिसमस, बर्थडे सेलिब्रेशन होते रहते हैं. कई बॉलीवुड सितारे अक्सर सलमान के फार्महाउस पर मस्ती करते दिखते हैं. अब आयुष शर्मा ने सलमान की पर्सनल लाइफ को लेकर सीक्रेट्स खोले हैं.

Advertisement
X
सलमान खान को फार्महाउस पर मिलता है सुकून (Photo: X/@BeingSalmanKhan)
सलमान खान को फार्महाउस पर मिलता है सुकून (Photo: X/@BeingSalmanKhan)

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा हैं. कई सालों से वो फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. दबंग खान की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं. मीडिया भी सलमान को कैप्चर करने का कोई मौका नहीं छोड़ती. मगर हर वक्त चकाचौंध और लोगों की नजरों से बचने के लिए दबंग खान अक्सर अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर शांति से समय बिताना पसंद करते हैं. सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े राज खोले हैं. 

सलमान की पर्सनल लाइफ पर बोले आयुष

आयुष शर्मा ने बताया कि सलमान को फार्महाउस पर रहना ज्यादा पसंद है. वो वहां ज्यादातर वक्त बिताते हैं. खान फैमिली के एक मजेदार जोक के बारे में भी आयुष ने बताया. उन्होंने 'लल्लनटॉप सिनेमा' संग इंटरव्यू में कहा- भाई ने फार्म पर बुलाया है... उस वक्त सबका एक ही तकिया कलाम होता है, 'चलो फार्म चलते हैं.' लेकिन हकीकत यह है कि वहां सिर्फ वही जा पाता है जिसे खास बुलावा आता है. 

आयुष ने आगे बताया कि असली ट्विस्ट तो तब आता है जब कोई इन्विटेशन एक्सेप्ट करता है. उन्होंने खुलासा किया कि सलमान के फार्महाउस जाने का फैसला तो मेहमान का होता है, लेकिन लौटने का टाइम सिर्फ सलमान ही तय करते हैं. इस बारे में बात करते हुए आयुष बोले- फार्महाउस पर भाई ज्यादा वक्त बिताते हैं. जब वो फार्म पर बुलाते हैं... तो आप अपनी मर्जी से जा तो सकते हैं, लेकिन वापसी तभी होगी जब भाई चाहेंगे. 

Advertisement

लुक को लेकर चर्चा में सलमान

सलमान खान इन दिनों अपने बदले लुक को लेकर चर्चा में हैं. एक इवेंट से सलमान के कुछ फोटोज-वीडियोज वायरल हुए थे, जिसके बाद से लोग दबंग खान की सेहत को लेकर चिंतित दिखे. सलमान की आंखों में थकावट और बुझा हुआ चेहरा देखकर लोग परेशान दिखे. कईयों ने दावा किया कि सलमान बीमार हैं. मगर लोगों के सवालों का दबंग खान ने अपने ही स्टाइल में जवाब दिया और हर किसी की बोलती बंद कर दी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement