बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिटनेस और दमदार बॉडी के लिए फेमस हैं. 60 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस इंस्पायर करती है. सिक्स पैक एब्स का ट्रेंड उन्हीं ने शुरू किया था. एक्टर ने 'कॉफी विद करण' के नए सीजन में अपनी फिटनेस और हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों पर बात की. उन्होंने बताया कैसे इंजरी और हेल्थ इश्यूज की वजह से उनकी सेहत डाउन हुई है.
सलमान ने फिटनेस पर कही ये बात
'कॉफी विद करण' 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान गेस्ट बने. उनसे करण जौहर ने पूछा कि वो 61 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं. सलमान ने बताया कि काफी मेहनत की वजह से उन्होंने ये सब अचीव किया है. उन्होंने हर चीज की अच्छाई को बढ़ाया है और खराब आदतों को कम किया है.
दबंग खान के मुताबिक, फैंस की वजह से उन्होंने फिर से शेप में आने की ठानी. वो कहते हैं- कई फैंस मेरे शर्टलेस अवतार के दीवाने रहे हैं. मेरी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया जब मुझे चोटों और दूसरे हेल्थ इश्यूज से गुजरना पड़ा. मैं पहले की तरह फिट नहीं था. मुझे उस हालत में देखना उन लोगों के साथ नाइंसाफी है. मेरा मानना है आपकी उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, फैंस के लिए मुझे अनफिट देखना अनफेयर है.
सलमान खान ने हेल्थ इश्यूज पर खुलकर रिएक्ट किया. वो कहते हैं- मुझे सिर में चोट लगी थी. फिर कुछ हर्निया की समस्या हुई. शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दिक्कतें थीं. मेरा कंधा बुरी तरह चोटिल हुआ था. ये सभी परेशानियां फिल्म सुल्तान के दौरान पैदा हुई. मुझे घुटने और पीठ में दर्द शुरू हुआ. ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (चेहरे की नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी) और एन्यूरिज्म (नस में गुब्बारे जैसी सूजन आना) जैसी दिक्कतें हुईं. हालांकि उस वक्त मैं जैसा दिख रहा था, उसे सही ठहराने के लिए ये परेशानियां बहाना नहीं हो सकतीं.
सलमान खान ने कहा कि उनकी फिटनेस से लोग इंस्पायर होते हैं. इसमें हर एज ग्रुप के लोग शामिल हैं. बच्चे उनका एग्जाम्पल देकर अपने पापा को फिट रहने को कहते हैं. इसलिए वो अपनी फिटनेस के साथ जरा भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करते. वो खुद से ज्यादा फिट लोगों को देखकर मोटिवेशन लेते हैं, खुद को पुश करते हैं.