
पटौदी परिवार में जश्न का माहौल है. आखिर बात ही ऐसी है. सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे जेह 5 साल के हो गए हैं. जेह के बर्थडे पर करीना और सैफ ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
सैफ-करीना ने मनाया बेटे का बर्थडे
सैफ अली खान की बहन और करीना की ननद सोहा अली खान ने जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड झलक फैंस को दिखाई है. सोहा ने पार्टी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
एक फोटो में जेह केक कटिंग करते दिखे. उनके साथ बड़े भाई तैमूर भी नजर आए. फोटो में जेह और तैमूर दोनों ही शर्टलेस लुक में दिखाई दिए. बच्चों संग करीना और सैफ ने भी पोज दिया. करिश्मा भी ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दीं. सैफ की बहनें सोहा और सबा को भी जश्न में देखा जा सकता है.
करीना ने लूटी लाइमलाइट
सोहा ने बर्थडे बॉय जेह संग भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें शर्टलेस जेह हाथों में खिलौने पकड़े दिखे. करीना भी बेटे को थामें नजर आईं. सोहा ने गर्ल गैंग संग भी तस्वीरें शेयर कीं. पार्टी में नेहा धूपिया भी खास मेहमान बनीं. वहीं, जींस और फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट में करीना कपूर सुपर गॉर्जियस लगीं. उनके लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल है. उन्होंने पार्टी की पूरी लाइमलाइट लूट ली.
तस्वीरें देखकर साफ जाहिर है कि पूरे परिवार ने जेह का बर्थडे खूब धूमधाम से मनाया. सभी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोहा ने पोस्ट शेयर करते हुए जेह को बर्थडे विश भी किया है. सोहा ने कैप्शन में लिखा- पलक झपकते ही वो पांच साल का हो गया. केक काटने की तस्वीरें तो बिल्कुल शोर-शराबे और उथल-पुथल से भरी होनी ही थीं. केक तो साफ दिख रहा है, लेकिन बर्थडे बॉय... उतना नहीं! (हालांकि हम उसकी आवाज सुन सकते थे) और इस सबके बीच बेबो एकदम शांत और कूल दिख रही हैं, आखिर कैसे??

सबा पटौदी ने भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके जेह को बर्थडे विश किया है. जेह के 5वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. फैंस भी जेह पर प्यार लुटा रहे हैं और छोटे नवाब को विश कर रहे हैं.