scorecardresearch
 

अंगूर का रीमेक बना रहे रोहित शेट्टी, रणवीर संग दिखेगी जैकलीन की केमिस्ट्री?

अंगूर के रीमेक को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. अब खबर आ रही है कि फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस को कास्ट कर लिया गया है. मेकर्स इस फिल्म में रणवीर संग सिर्फ जैकलीक की ही जोड़ी चाहते हैं.

Advertisement
X
रणवीर सिंह और जैकलीन
रणवीर सिंह और जैकलीन

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के बाद एक्टर रणवीर सिंह पर जबरदस्त भरोसा जताया है. सिंबा और सूर्यवंशी के बाद अब तीसरी बार फिर ये जोड़ी साथ आने जा रही है. बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी 1982 की फिल्म अंगूर का रीमेक बनाने जा रहे हैं. उस फिल्म को मॉर्डन टच देते हुए रोहित कुछ नया और लीक से हटकर करने की तैयारी कर रहे हैं.

अंगूर की रीमेक में रणवीर संग जैकलीन?

अंगूर के रीमेक को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. अब खबर आ रही है कि फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस को कास्ट कर लिया गया है. मेकर्स इस फिल्म में रणवीर संग सिर्फ जैकलीक की ही जोड़ी चाहते हैं. अब जब सूर्ववंशी पर काम पूरा हो चुका है, ऐसे में रोहित शेट्टी अंगूर की रीमेक पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान रोहित ने इस फिल्म पर काफी काम किया है. अब स्टार कास्ट भी फाइनल कर ली गई है और बहुत जल्द शूटिंग भी शुरू होती दिख सकती है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@jacquelinef143) on

देखें: आजतक LIVE TV

बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म

Advertisement

वैसे मालूम हो कि रोहित शेट्टी पांच साल से अंगूर की रीमेक बनाने पर विचार कर रहे हैं. इस फिल्म में पहले शाहरुख खान को लेने की तैयारी थी. उनको एक तरह से फाइनल भी कर लिया गया था. लेकिन बाद में डेट इश्यू की वजह से शाहरुख वो फिल्म नहीं कर पाए. अब रोहित ने अपने इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह पर भरोसा जताया है जिनके साथ उन्होंने सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्म दे रखी है. अंगूर में रणवीर के रोल को लेकर भी कई तरह के कयास लग रहे हैं. बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह फिल्म में डबल रोल में दिखने वाले हैं. वे अंगूर में संजीव कुमार वाला किरदार निभाते दिखेंगे. कहानी की बात करें तो इसे दो जुड़वा इंसानों के इर्द-गिर्द ही रखा जाएगा. उस कांसेप्ट के जरिए ही ढेर सारी कॉमेडी जनरेट करने की कोशिश रहेगी. मेकर्स इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement