scorecardresearch
 

रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर लीक हुआ रणबीर की रामायण का पूरा ट्रेलर! रावण बने यश की दिखी झलक

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रामायण की पूरी टीम ने अपनी फिल्म का ट्रेलर प्रेजेंट किया था. लेकिन लगता है कि वहीं मेकर्स की तरफ से एक बड़ी भूल हो गई, क्योंकि किसी अनजान शख्स ने फिल्म का पूरा ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है.

Advertisement
X
रणबीर की फिल्म का ट्रेलर (Photo: Yogen Shah)
रणबीर की फिल्म का ट्रेलर (Photo: Yogen Shah)

नमित मल्होत्रा की रामायण को लेकर सस्पेंस अब खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिन 24 जुलाई को दुनियाभर की जनता इस फिल्म का ट्रेलर एक साथ देखने वाली थी. लेकिन प्रोड्यूसर ने अंत में ऐलान किया कि वो इसका ट्रेलर एक नई तारीख पर रिलीज करेंगे. 

फिल्म रामायण के ट्रेलर का इंतजार तभी से बढ़ने लगा, जबसे दिल्ली में इसका पहला लॉन्च इवेंट रखा गया. वहां चुनिंदा लोगों ने इसकी झलक देखी थी. सोशल मीडिया पर दिखे रिएक्शन्स से ये तय माना जा रहा था कि रामायण फिल्म अपने विजुअल्स के दम पर सबको हैरान करने वाली है. लेकिन कुछ लोगों से रहा नहीं गया और उन्होंने दिल्ली में दिखाया ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया. हालांकि ये ट्रेलर पूरा नहीं था, सिर्फ आधा दिखाया गया था. 

रामायण का ट्रेलर लीक!

मगर अब रामायण फिल्म के ट्रेलर की लगभग पूरी झलक दिख चुकी है. 24 जुलाई को अमेरिका के सैन डिएगो में आयोजित कॉमिक-कॉन 2026 में इसका ट्रेलर वहां आए लोगों को दिखाया गया था. उन्हीं में से किसी अनजान शख्स ने लगभग पूरा ही ट्रेलर लीक कर दिया. इसमें हमें रावण बने यश और राम बने रणबीर कपूर की झलक दिखी. 

Advertisement

ट्रेलर में हम यश को रावण के रूप में पहली बार देखते हैं. इसमें एक युद्ध का सीन दिखाया जाता है, जिसमें रावण इंद्र देव के एरावत हाथी को अपने एक वार से नीचे गिरा देता है. यश का एक विशाल लुक नजर आया, जिसमें वो पूरी तरह जंच रहे थे. रावण की एंट्री के बाद हम राम बने रणबीर की एंट्री देख सकते हैं. कुछ देर बाद सीता के रूप में साई पल्लवी भी दिखाई देती हैं. ट्रेलर के अंत तक हम शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह को देखते हैं, जिसकी नाक वन में मौजूद लक्ष्मण काट देते हैं.

इस ट्रेलर में राम और सीता जी के स्वयंवर वाला सीन भी दिखाया गया है, जिसमें भगवान राम शिव जी के पिनाक धनुष को उठाते दिखाई दे रहे हैं. ये ट्रेलर देखने में काफी भव्य है, लेकिन अच्छी क्वालिटी में ना होने की वजह से कुछ लोगों को खराब लग सकता है. हालांकि जो लोग कॉमिक-कॉन में मौजूद थे, उन्हें ये ट्रेलर काफी पसंद आया है. सोशल मीडिया पर उनके भी रिएक्शन्स देखने मिले हैं. अब इंडिया में मौजूद लोगों को फिल्म के फाइनल ट्रेलर का इंतजार है, जो जल्द यूट्यूब समेत पूरे इंटरनेट पर रिलीज किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement