scorecardresearch
 

How To Clean Greasy Oven Racks: न रगड़ना, न घिसना! ओवन की रैक्स पर जमी जिद्दी ग्रीस होगी साफ, ये 5 आसान घरेलू तरीके आएंगे काम

ओवन के रैक्स पर पिघला चीज, खाना और जिद्दी चिकनाई जलकर जम जाती है, जिसे साफ करना काफी मुश्किल लगता है. हालांकि केमिकल्स की जगह आप बेकिंग सोडा, सिरका और डिश सोप जैसे प्राकृतिक तरीकों से बिना ज्यादा रगड़े रैक्स को मिनटों में चमका सकते हैं. जानिए इन्हें साफ करने के आसान टिप्स, जो आपके बहुत काम आएंगी.

Advertisement
X
ओवन को समय के साथ साफ करते रहना चाहिए. (PHOTO: Adobe Stock Images)
ओवन को समय के साथ साफ करते रहना चाहिए. (PHOTO: Adobe Stock Images)

How To Clean Greasy Oven Racks: रसोई में खाना गर्म करने के लिए ओवन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है, जिसकी वजह से उसकी रैक्स काफी ज्यादा गंदी हो जाती हैं.ओवन और उसकी रैक्स दोनों को ही साफ करना बहुत मुश्किल काम लगता है. फ्रिज, चिमनी, एग्जॉस्ट फैन के अलावा ओवन में समय के साथ जिद्दी गंदगी जम जाती है, जिसे निकालने में बहुत मेहनत और समय लगता है. मगर नॉर्मल तरीके से धोने के बाद भी रैक्स की गंदगी साफ नहीं होती है. 

खाना पकाते समय गिरने वाली चीज़ें, पिघला हुआ चीज और जिद्दी ग्रीस समय के साथ जलकर  ओवन के रैक्स पर जम जाते हैं. लेकिन इसके लिए आपको किसी नुकसानदायक केमिकल क्लीनर की जरूरत नहीं है. कुछ प्राकृतिक तरीकों से आप इन्हें बिना मेहनत के चमका सकते हैं, आइए ओवन के रैक्स साफ करने के आसान और असरदार तरीके बताते हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे.

बेकिंग सोडा और सिरका 

बाथटब या बड़े टब की सतह को खराब होने से बचाने के लिए उस पर एक पुराना तौलिया बिछाएं. उस पर ओवन रैक्स रखें और ऊपर से खूब सारा बेकिंग सोडा छिड़कें. अब इसके ऊपर सफेद सिरका स्प्रे करें. जब दोनों मिलकर झाग बनाने लगें, तो टब को गर्म पानी से इतना भर दें कि रैक्स पूरी तरह डूब जाएं. इसे रात भर ऐसे ही भीगा रहने दें. सुबह स्पंज या ब्रश की मदद से जमी हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी.

Advertisement

बेकिंग सोडा का पेस्ट 

ओवन के रैक्स पर कई बार जिद्दी दाग जम जाते हैं तो आसानी से नहीं निकलते हैं. रैक्स पर कुछ जगहों पर जिद्दी काले निशान लगे हैं, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को सीधे गंदगी वाली जगहों पर लगाएं और 5 से 7 घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्क्रबर से रगड़कर दाग निकालें और फिर आखिर में साफ पानी से धो लें.

नींबू और बेकिंग सोडा पेस्ट

इसके अलावा आप बेकिंग सोडा के पेस्ट में नींबू या संतरे के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं. नींबू का तेल नेचुरल तरीके से ग्रीस काटने में मदद करता है और ओवन से आ रही बदबू को दूर कर खुशबू देता है. इसे 5 से 7 घंटे लगाकर रखें और फिर धो लें.

ड्रायर शीट और डिश सोप का नुस्खा

टब के तल पर 4 से 5 ड्रायर शीट्स बिछाएं, ऊपर रैक्स रखें, फिर गर्म पानी और  डिश सोप डालें. इसे कम से कम 4 घंटे या रात भर भीगने दें. ड्रायर शीट में मौजूद फैब्रिक-सॉफ्टनिंग तत्व जिद्दी चिकनाई को ढीला कर देते हैं. कुछ देर बाद में इन्हीं शीट्स से रैक्स को पोंछकर साफ कर लें.

Advertisement

डिश सोप और गर्म पानी 

अगर रैक्स पर सिर्फ हल्की चिकनाई है, तो टब में गर्म पानी भरकर उसमें बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप मिलाएं. रैक्स को दो से तीन घंटे के लिए डुबोकर रखें और फिर स्पंज से साफ कर लें. 

रैक्स को लंबे समय तक साफ रखने के आसान टिप्स

  • ओवन ठंडा होते ही किसी भी गिरे हुए खाने या चिकनाई को तुरंत पोंछ दें. इससे वो वहां पर जमता नहीं है और गरम-गरम आसानी से निकल भी जाता है.
  • पिज्जा या बहने वाली चीजों को सीधे रैक पर रखने के बजाय नीचे बेकिंग ट्रे रखें.इससे रैक्स गंदी होने से बच जाती हैं.
  • रैक्स को साफ करने के बाद सीधे ओवन में वापस रखने से पहले पूरी तरह सुखा लें ताकि उन पर जंग न लगे.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement