scorecardresearch
 

लॉरेंस गैंग का आतंक! टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद डरीं पूनम पांडे, सताई सुरक्षा की चिंता

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद बॉलीवुड से भी लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक्ट्रेस पूनम पांडे इस घटना के बाद डरी हुई हैं. वहीं रवि किशन ने टाइगर की अच्छी सेहत की कामना की है.

Advertisement
X
टाइगर पर हमले के बाद क्या बोलीं पूनम पांडे? (Photo: Instagram @poonampandeyreal/Screengrab)
टाइगर पर हमले के बाद क्या बोलीं पूनम पांडे? (Photo: Instagram @poonampandeyreal/Screengrab)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपने आतंक से खौफ पैदा कर दिया है. बीती रात टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियों को हमला हुआ, जिसमें एक्टर को थोड़ी चोट आई. उनके ड्राइवर बुरी तरह घायल हुए. इस अचानक हुए हमले से इंडस्ट्री भी हैरान है. कई लोगों ने टाइगर के साथ हुई इस घटना पर चिंता जाहिर की है. 

बॉलीवुड की तरफ से लगातार टाइगर श्रॉफ पर चली गोलियों को लेकर रिएक्शन देखने मिल रहे हैं. एक्ट्रेस पूनम पांडे और सांसद-एक्टर रवि किशन ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में इस हमले पर बात की. पूनम पांडे ने बताया कि वो मुंबई से हैं, लेकिन अब उन्हें डर लग रहा है. 

टाइगर पर हमले को लेकर क्या बोलीं पूनम?

पूनम ने कहा- मैं प्रोसेस नहीं कर पा रही हूं कि हम तो दुर्गा पंडाल में थे और ये न्यूज एकदम से मेरे सामने आई. मैं मुंबई की हूं. पिछले कुछ सालों में बस जब ऐसी सारी न्यूज आपके सामने आती है कि एक्टर के घर पर कोई घुस जाता है जो सैफ अली खान जी के साथ हुआ था. सलमान खान सर को धमकी भेजी जाती है. लोग बुलेट प्रूफ गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं. मुझे डर लग रहा है. ये बहुत डरावना है. टाइगर श्रॉफ मतलब एक ऐसा नाम है जो बिल्कुल कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं रहा है. 

Advertisement

'मैंने उनको जिंदगी में जितना भी मैंने उनका काम देखा, मैंने उनको किसी कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं देखा. वो बेचारे वर्कआउट करते हैं या तो मैं उनको डांस करते देखती हूं. मेरे समझ में नहीं आ रहा है कि उन पर फायरिंग कैसे हो सकती है. मुझे कैमरे पर बोलने का डर भी लग रहा है . कोई मेरे पीछे ना आ जाए तो अब हमको बड़ा संभल कर रहना पड़ेगा. ये शॉकिंग है और बहुत खतरनाक भी.' पूनम ने आखिर में यही कहा कि इस घटना के बाद मुंबई शहर में सेलिब्रिटीज की सुरक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत है. 

रवि किशन ने जताई चिंता

गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी टाइगर पर हुए हमले से दुखी हैं. उन्होंने कहा कि ये चिंता और जांच का विषय है. उन्हें महाराष्ट्र की पुलिस पर पूरा भरोसा है. उनका कहना है कि जो भी दोषी होंगे, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी. रवि किशन ने टाइगर के लिए कहा कि वो बहुत मासूम और भोले इंसान हैं. वो भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वो एक्टर की रक्षा करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement