scorecardresearch
 

सारा अली खान की ऐसी हरकत, शर्म‍िंदा होकर मुंह छिपाने लगे कोस्टार

सारा अली खान का एक पैप वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऐसे अंदाज में गाने लगती हैं कि उन्हीं के आसपास खड़े एक्टर्स शर्म के चलते अपना मुंह छिपाने लगते हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं.

Advertisement
X
सारा के गाने से सब हुए परेशान! (Photo: Yogen Shah)
सारा के गाने से सब हुए परेशान! (Photo: Yogen Shah)

सारा अली खान पिछले आठ साल से इंडस्ट्री में हैं. साल 2018 में अपने डेब्यू के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काफी नाम और पहचान मिली. मगर सोशल मीडिया पर उन्हें ज्यादातर ट्रोल होता देखा जाता है. सारा के कई सारे पैप वीडियो, रियलिटी शो के क्लिप्स वायरल रहते हैं जहां लोग उनके रिएक्शन्स और स्टेटमेंट्स पर उन्हें निशाना बनाते हैं. 

सारा को ट्रोल इसलिए भी किया जाता है क्योंकि वो सैफ अली खान की बेटी हैं और उन्हीं की वजह से उन्हें फिल्मों में काम मिलता रहता है. यही वजह है कि कई लोग उनके पीछे पड़े रहते हैं. लेकिन फिलहाल एक्ट्रेस को अपनी एक ऐसी हरकत के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, जो उन्होंने अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान की. 

सारा के गाने से परेशान एक्टर्स!

सारा अली खान की नई फिल्म पति पत्नी और वो दो थिएटर्स में आज रिलीज हुई. इसके प्रमोशन के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह पैप्स से भी मिले. जगह-जगह फिल्म प्रमोट करने के बीच सारा अचानक सबके सामने गाना गाने लगीं, जिन्हें देखकर उनके कोस्टार हंसने लगे. 

एक्ट्रेस जिस तरह से गाना गा रही थीं, वो सुनकर आयुष्मान, वामिका और रकुल प्रीत की हंसी नहीं रुकी. कुछ देर के बाद सारा को भी अजीब लगने लगा लेकिन वो तब भी नहीं रुकी और गाती रहीं. बाद में रकुल प्रीत समेत पूरी स्टारकास्ट अपना मुंह छिपाती नजर आई. फिर वामिका गब्बी ने उन्हें गाना बंद करने के लिए कहा, तब जाकर सारा चुप हुईं. उनके इस वीडियो की X पर खूब चर्चा हो रही है. 

Advertisement

एक यूजर ने सारा का वीडियो शेयर करके उनकी एक्टिंग, ड्रेसिंग स्टाइल और आवाज पर सवाल उठाए. उनके साथ-साथ कमेंट सेक्शन में भी कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया. कई लोगों ने कहा कि सारा शायद और गाती अगर वामिका गब्बी ने उन्हें ना रोका होता. अपने गाने को लेकर सारा अली खान अब फिर ट्रोल्स के निशाने पर हैं. 

बात करें फिल्म पति, पत्नी और वो दो की, तो सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर भी कई सारी बातें हो रही हैं. लोगों का मानना है कि इसे शायद कोई नहीं देखने जाएगा. वैसे ये फिल्म मुदस्सर अजीज ने बनाई है, जिनकी कार्तिक आर्यन वाली पति पत्नी और वो फिल्म काफी चली थी. अब क्या आयुष्मान भी अपने चार्म के दम पर ऑडियंस इकट्ठा कर पाएंगे, ये कुछ दिनों में पता चलेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement