रकुल प्रीत सिंह, अभिनेत्री
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं. रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था (Rakul Preet Singh Date of Birth). उनके पिता कुलविंदर सिंह, एक सेना अधिकारी थे और उनकी मां राजेंद्र कौर हैं. उनका एक छोटा भाई, अमन प्रीत सिंह है (Rakul Preet Singh Family).
रकुल ने स्कूली शिक्षा दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल से हासिल की और बाद में जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में गणित से स्नातक किया (Rakul Preet Singh Education).
उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया, जिसके दौरान उन्होंने कन्नड़ फिल्म गिल्ली (2009) में अभिनय की शुरुआत की. 2011 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में भाग लिया. जिसमें उन्हें पांचवें स्थान पर रखा गया और पीपल्स चॉइस मिस इंडिया टाइम्स, पैंटालून्स फेमिना मिस फ्रेश फेस, फेमिना मिस टैलेंटेड, फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्माइल और फेमिना मिस ब्यूटीफुल आइज सहित पांच पेजेंट खिताब जीते (Rakul Preet Singh Beauty Awards).
साल 2014 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘यारियां’ में अपना डेब्यू किया जिसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया. फिल्म ‘अय्यारी’ (2018) और ‘दे दे प्यार दे’ (2019) में उन्होंने प्रमुख भुमिकाएं निभाई हैं (Rakul Preet Singh Films).
उन्हें 3 फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण नामांकन प्राप्त हुए हैं और वह एक SIIMA पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं (Rakul Preet Singh Awards)
2017 में, उन्हें तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था.
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में हैं (Rakul Preet Singh Affair).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @Rakulpreet है. उनके फेसबुक पेज का नाम Rakul Preet है. वे इंस्टाग्राम पर rakulpreet यूजरनेम से एक्टिव हैं.
नितेश तिवारी वाली रामायण में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का रोल निभा रही हैं. ट्रेलर में उनकी झलक भी देखने को मिली थी, जिसमें वो काफी ग्लैमरस अंदाज में दिखीं. अब एक्ट्रेस ने सामने से बताया है कि वो क्यों ऐसा रोल करने के लिए राजी हुई थीं.
रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी. नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर, राम बने हैं. दोनों का पहनावा और चेहरे की सौम्यता लगभग एक सी है.
नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर गुरुवार सुबह रिलीज हुआ, जिसमें मुख्य कलाकारों की झलक मिली. सोशल मीडिया पर फैन्स ने ट्रेलर को लेकर मिक्स प्रतिक्रियाएं दीं, कुछ ने तारीफ की तो कई ने मीम बनाकर मजाक उड़ाया.
18 जुलाई को नई दिल्ली में फिल्म 'रामायण' के 'प्रथम संकल्प' नाम के एक ग्रैंड प्रमोशनल इवेंट का आयोजन किया गया. इस इवेंट में वैसे तो कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन जिसने सबसे ज्यादा महफिल लूटी, वो थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह.
रकुल प्रीत सिंह की 2017 में फ्लॉप रही फिल्म 'जया जानकी नायक' के हिंदी डब वर्जन 'खूंखार' ने यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. इस खबर से एक्ट्रेस समेत पूरी टीम के बीच खुशी लहर दौड़ गई है.
पत्नी रकुल प्रीत सिंह के साथ अपने 'सिचुएशनशिप' वाले बयान से विवाद खड़ा होने के महीनों बाद, रेडिट पर जैकी भगनानी की कथित 'राया' (Raya) प्रोफाइल के पुराने स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद वे फिर से चर्चा में आ गए हैं.
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने अपनी और जैकी भगनानी की लव स्टोरी शेयर की. एक्ट्रेस ने बताया कि अपने प्यार के लिए उन्होंने शहर-शहर की सैर की है.
काफी चर्चा के बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज हो चुकी है. इसमें आयुष्मान वन विभाग के अधिकारी प्रजापति पांडे का किरदार निभा रहे हैं, जो एक नहीं बल्कि तीन लोगों के चक्कर में फंस जाते हैं. अगर आप भी इस पिक्चर को देखने का मन बना रहे हैं तो पहले हमारा रिव्यू पढ़ लीजिए.
सारा अली खान का एक पैप वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऐसे अंदाज में गाने लगती हैं कि उन्हीं के आसपास खड़े एक्टर्स शर्म के चलते अपना मुंह छिपाने लगते हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं.
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन में इस समय बिजी है. इसी को लेकर वो गिर नेशनल पार्क गए थे. जहां का वीडियो वायरल हो रहा है.
इन दिनों आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन में बिजी हैं. सभी स्टार्स इंटरव्यूज दे रहे हैं. इस दौरान वामिका गब्बी ने कुछ ऐसा कहा, जो हर किसी को हैरान कर गया.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- संजय दत्त ने खलनायक के बाद अपनी एक और बड़ी हिट फिल्म के सीक्वल पर मुहर लगाई है. इसके अलावा जैकी भगनानी ने अपनी पत्नी से माफी मांगी है.
रविवार को रकुल प्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी के साथ अपने हाल ही में दिए गए 'सिचुएशनशिप' वाले स्टेटमेंट पर रिएक्शन दिया है. वीडियो में जैकी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं.
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते, अपनी अलग-अलग पर्सनैलिटी और शादी करने के फैसले पर खुलकर बात की थी. बातचीत के दौरान एक मौके पर जैकी ने अपने रिश्ते की सहजता और खुलेपन को बयां करने के लिए 'सिचुएशनशिप' शब्द का इस्तेमाल किया. इसे गलत समझ लिया गया था.
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म पति, पत्नी और वो दो का टीजर जारी हो गया है. इस बार फिल्म के अंदर पति और पत्नी के अलावा दो और लड़कियों का चक्कर होने वाला है. डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की नई फिल्म में काफी सारा ड्रामा नजर आ रहा है.
फिल्म ‘रामायण’ के 1600 करोड़ के बजट के साथ इसकी स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है. रणबीर कपूर को सबसे ज्यादा फीस मिली है, जबकि यश, साईं पल्लवी और सनी देओल ने भी मोटी रकम चार्ज की है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बांद्रा में स्पॉट हुईं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने नवीनतम फोटोशूट से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. पेस्टल पिंक रंग के हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे और स्टेटमेंट पर्ल चोकर में उनका लुक किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहा है. यह एथनिक अवतार शादियों के सीजन के लिए स्टाइल और ग्रेस का बेहतरीन मेल है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह का नाम ड्रग केस से जुड़ा है. हैदाराबाद पुलिस केस दर्ज कर लिया है, साथ ही गिरफ्तारी के लिए टीम भी बना दी है.
सेलेब्स की जिंदगी सोशल मीडिया पर खुली होने के कारण अक्सर चर्चा में रहती है. हाल ही में रकुल प्रीत सिंह पर एक डॉक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी कराने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया.
एजेंडा आजतक 2025 कार्यक्रम के दूसरा दिन प्रसिद्ध अभिनेत्री रकुल प्रीत ने हिस्सा लिया और 'दे दे प्यार दे' फिल्म से लेकर फिल्म जगत तक कई विषयों पर खास बातचीत की. इस दौरान रकुल प्रीत ने अपने अनुभव, अभिनय जगत की चुनौतियाँ और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की.