आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक भारतीय अभिनेता और गायक हैं जो हिंदी फिल्मों में अभिनय करने के साथ साथ गाते भी हैं (Actor and Singer). उन्होंने 2012 में फिल्म 'विक्की डोनर' के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की (Ayushmann Khurrana Debut). इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं (Ayushmann Khurrana Awards). वह फोर्ब्स इंडिया की 2013 और 2019 की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल थे और टाइम ने उन्हें 2020 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक का नाम दिया (Ayushmann Khurrana Forbes and Times Magazine).
खुराना ने 2004 में रियलिटी टेलीविजन शो एमटीवी रोडीज का दूसरा सीजन जीता और एक एंकरिंग करियर में कदम रखा (Ayushmann Khurrana MTV). 2012 में फिल्म विक्की डोनर से अपनी शुरुआत की. उनके सफल फिल्मों में 'दम लगा के हईशा' (2015), बरेली की बर्फी (2017), शुभ मंगल सावधान (2017), बधाई हो (2018), अंधाधुन (2018), क्राइम ड्रामा आर्टिकल 15 (2019), ड्रीम गर्ल (2019), बाला (2019), शुभ मंगल ज्यादा सावधान (2020) और चंडीगढ़ करे आशिकी (2021) शामिल है. 2022 में उनकी फिल्म डॉक्ट जी 14 अक्टूबर को रिलीज होगी (Ayushmann Khurrana Movies).
अपनी अभिनय भूमिकाओं के अलावा, खुराना ने अपनी कई फिल्मों के लिए गाया भी है. उनके गीत "पानी दा रंग", जिसे उन्होंने लिखा और गाया. इस गाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला (Ayushmann Khurrana Songs).
खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ (Chandigarh) में हुआ था (Ayushmann Khurrana Age). उनके पिता पी. खुराना एक ज्योतिषी और ज्योतिष विषय पर एक लेखक हैं, जबकि उनकी मां पूनम एक गृहिणी हैं (Ayushmann Khurrana Parents). उन्होंने सेंट जॉन्स हाई स्कूल, चंडीगढ़ और डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से पढाई की है. उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की और स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज, पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन (Mass Communication) में मास्टर डिग्री हासिल की है (Ayushmann Khurrana Education).
खुराना ने ताहिरा कश्यप से 2008 में शादी की (Ayushmann Khurrana Wife) और उनके दो बच्चे हैं (Ayushmann Khurrana Children). आयुष्मान और ताहिरा दोनों नीचरेन बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं.
बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में से एक अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी पूरे 18 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. डायरेक्टर प्रियदर्शन की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. लेकिन इसी दिन एक फिल्म भी रिलीज हो रही है.
एक्टर आयुष्मान खुराना को खाने-पीने का बेहद शौक है. हाल ही में उन्होंने अपनी पसंदीदा 'दही की सब्जी' की रेसिपी शेयर की है. यह डिश उत्तर भारत के घरों में काफी पॉपुलर है, जिसे प्याज, टमाटर और दही के खास तड़के के साथ झटपट तैयार किया जाता है.
फिट इंडिया संडे में पहुंचे आयुष्मान और हर्ष संघवी.
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने अपनी और जैकी भगनानी की लव स्टोरी शेयर की. एक्ट्रेस ने बताया कि अपने प्यार के लिए उन्होंने शहर-शहर की सैर की है.
आयुष्मान खुराना ने पिर एक बार अपने फेवरेट प्ले ग्राउंड यानि कॉमेडी से कमबैक किया है. उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो चुके है. फिल्म ने पहले संडे को बक्स ऑफिस पर अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. 3 दिनों के बाद इस फिल्म का भूारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.50 करोड़ रहा.
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म पति पत्नी और वो दो को पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. लगभग 7000 शोज के बावजूद फिल्म 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. नेगेटिव रिव्यूज और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ अब सोमवार से फिल्म के लिए बड़ी चुनौती बनने वाले हैं.
बॉलीवुड की ओर से कृष्ण की कहानी लेकर आई फिल्म कृष्णावतारम के शोज घट गए. लेकिन इसके बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को तगड़ी टक्कर दे रही है.
लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कृष्णावतारम दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार होल्ड बनाए हुए है. नई रिलीज 'पति पत्नी और वो दो' और 'आखिरी सवाल' के आने के बावजूद फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को, पहले शुक्रवार से ज्यादा कमाई की. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ अब भी इस श्रीकृष्ण कथा की सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है.
काफी चर्चा के बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज हो चुकी है. इसमें आयुष्मान वन विभाग के अधिकारी प्रजापति पांडे का किरदार निभा रहे हैं, जो एक नहीं बल्कि तीन लोगों के चक्कर में फंस जाते हैं. अगर आप भी इस पिक्चर को देखने का मन बना रहे हैं तो पहले हमारा रिव्यू पढ़ लीजिए.
लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कृष्णावतारम पिछले एक हफ्ते से थिएटर्स में शानदार होल्ड बनाए हुए है. नए कलाकारों और लिमिटेड रिलीज के बावजूद फिल्म को जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिला है. अब इसके सामने आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आ चुकी है, जिससे बॉक्स ऑफिस मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.
सारा अली खान का एक पैप वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऐसे अंदाज में गाने लगती हैं कि उन्हीं के आसपास खड़े एक्टर्स शर्म के चलते अपना मुंह छिपाने लगते हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं.
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर नजर आ रही है. ट्रेलर और गानों को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, वहीं एडवांस बुकिंग भी बेहद ठंडी है. सोशल मीडिया पर फिल्म के प्लॉट को लेकर आलोचना हो रही है, ऐसे में अब फिल्म पूरी तरह वर्ड ऑफ माउथ के भरोसे है.
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन में इस समय बिजी है. इसी को लेकर वो गिर नेशनल पार्क गए थे. जहां का वीडियो वायरल हो रहा है.
इन दिनों आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के प्रमोशन में बिजी हैं. सभी स्टार्स इंटरव्यूज दे रहे हैं. इस दौरान वामिका गब्बी ने कुछ ऐसा कहा, जो हर किसी को हैरान कर गया.
पति पत्नी और वो 2 के ट्रेलर लॉन्च में एंकर के मजाक पर वामिका गब्बी असहज नजर आईं. वहीं सारा अली खान भी एंकर की बात सुनकर हैरान रह गईं. इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
फिल्म पति पत्नी और वो दो पर कई सारी बातें हो रही हैं. लोगों का मानना है कि इसकी कहानी शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देती है. अब फिल्म के लीड हीरो आयुष्मान खुराना ने इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ी है.
फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए अब अपारशक्ति खुराना के घर पहुंचीं. फराह खान ने अपारशक्ति के घर का टूर दिया. एक्टर के घर का हर कोना इतना खूबसूरत है कि फराह भी देखकर हैरान हो गईं.
बॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड फिल्मों के सीक्वल आने वाले कुछ महीनों में रिलीज होने वाले है. इस लिस्ट में अजय देवगन से लेकर इमरान हाशमी की फिल्में शामिल है.
सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ऐलान किया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और शारवरी वाघ मुख्य भूमिका में होंगे. ये एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. फिल्म के साथ पर्दे पर प्रेम का कैरेक्टर वापस लौट रहा है, जिसे लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं.
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म पति, पत्नी और वो दो का टीजर जारी हो गया है. इस बार फिल्म के अंदर पति और पत्नी के अलावा दो और लड़कियों का चक्कर होने वाला है. डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की नई फिल्म में काफी सारा ड्रामा नजर आ रहा है.
तापसी पन्नू ने कहा है कि उनकी ‘अस्सी’ जैसी सोशल फिल्में अगर थिएटर्स में नहीं चलेंगी, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी इन्हें खरीदना बंद कर देंगे. क्या सच में ऐसा हो रहा है? क्या जनता का दिल जीतने वाला सोशल फिल्मों का जॉनर खतरे में है? और ये खतरा आया कैसे?