एंटरटेनमेंट इंड्स्ट्री एक बार फिर कोरोना के काले साए से जूझती हुई नजर आ रही है. ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. जर्सी और आरआरआर के बाद अब बाहुबली स्टारर प्रभास और पूजा हेगड़े की मचअवेटेड फिल्म राधे श्याम की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन कर दिया गया है.
पोस्टपोन हुई राधे श्याम
राधे श्याम की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की है. पूजा हेगड़े ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- कोविड-19 की मौजूदा हालात को देखते हुए हमें अपनी फिल्म राधे श्याम की रिलीज डेट को पोस्टपोन करना पड़ रहा है. आपके अनकंडिशनल प्यार और सपोर्ट के लिए सभी फैंस का तहे दिल से शुक्रिया. हम आपको जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे.
We have to postpone the release of our film due to the ongoing covid situation. Our sincere thanks to all the fans for your unconditional love and support.
— Pooja Hegde (@hegdepooja)
We will see you in cinemas soon..!
पूजा हेगड़े ने अपनी पोस्ट में लिखा- हम पिछले कुछ दिनों से अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा लगता है कि बड़े पर्दे पर आने के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. राधे श्याम लव वर्सेस डेस्टिनी की एक कहानी है, और हमें यकीन है कि आपका प्यार हमें इन कठिन समय में एक साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा. जल्द ही आपको सिनेमाघरों में मिलेंगे.
पूजा हेगड़े संग दिखेगी प्रभास की जोड़ी
राधे श्याम एक रोमांटिक फिल्म है. जिसमें पूजा हेगड़े और प्रभास की जोड़ी दिखेगी. दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. प्रभास की इस फिल्म के पोस्टर्स और और टीजर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. लंबे अरसे बाद फैंस प्रभास का रोमांटिक अवतार देख सकेंगे. फिल्म में प्रभास Palmist का और पूजा हेगड़े डॉक्टर का रोल कर रही हैं.