scorecardresearch
 

NCB ने क्यों रखी थी दीपिका के सामने मोटी और पतली सिगरेट, ये थी वजह

दीपिका के साथ-साथ एनसीबी की टीम दूसरे कमरे में करिश्मा से पूछताछ कर रही थी. करिश्मा के भी माल और हैश के बारे में ठीक वही बयान थे जो दीपिका ने दिए तब एनसीबी ने इन दोनों के कोड का सच जानने के लिए एक तरीका अपनाया. एनसीबी की एक टीम करिश्मा को कागज और कलम दिया और उनके सामने दो सिगरेट रखे. एक मोटी और एक पतली सिगरेट.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग्स एंगल में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों का नाम आया है. दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई पहुंचकर एनसीबी से मुलाकात भी कर चुकी हैं और इस पूछताछ में दीपिका ने अपनी ड्रग्स कोड लैंग्वेज के बारे में बात की है.

एनसीबी के अधिकारियों ने दीपिका से पूछा- माल है क्या? दीपिका ने इस सवाल का जवाब दिया- कहां, हां मैंने पूछा था. माल है क्या, लेकिन ये माल वो नहीं है जो आप लोग समझ रहे हैं. दीपिका ने आगे कहा कि हम माल सिगरेट को कहते हैं. माल सिगरेट का हमारा कोड वर्ड है. दीपिका ने ये भी कहा वे माल सिगरेट को कहते हैं और हैश और वीड टाइप ऑफ सिगरेट को. यानी अलग-अलग ब्रैन्ड के सिगरेट को. दीपिका ने एनसीबी को दिए बयान में ड्रग्स लेने की बात से पूरी तरह इनकार किया. उन्होंने डूब्स को सिगरेट ही बताया.

दीपिका के कोड वर्ड्स का पर्दाफाश करने के लिए एनसीबी ने किया था ये उपाय

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@deepikapadukone) on

दीपिका के साथ-साथ एनसीबी की टीम दूसरे कमरे में करिश्मा से पूछताछ कर रही थी. करिश्मा के भी माल और हैश के बारे में ठीक वही बयान थे जो दीपिका ने दिए तब एनसीबी ने इन दोनों के कोड का सच जानने के लिए एक तरीका अपनाया. एनसीबी की एक टीम करिश्मा को कागज और कलम दिया और उनके सामने दो सिगरेट रखे. एक मोटी और एक पतली सिगरेट. फिर करिश्मा से कहा कि इन दोनोंं सिगरेट का नाम लिखो. करिश्मा ने पतली सिगरेट के लिए हैश लिखा और मोटी सिगरेट के लिए वीड. यही बात यही कोड दीपिका पहले ही बता चुकी थी. दोनों के कोड एक समान थे.

Advertisement

एनसीबी ऑफिस पहुंचने पर काफी नर्वस थीं दीपिका

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक इसका एक ही मतलब है कि इन दोनों को पूरा होम वर्क करके भेजा गया था. दोनों को कोड और इन कोड के मतलब भी समझा कर भेजे गए थे. यही वजह है कि दोनों के कोड्स एक ही तरह से डिकोड हो रहे थे. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक दीपिका जब एनसीबी के दफ्तर पहुंची, तब वो अगले एक-डेढ़ घंटे तक बेहद नर्वस थीं. फिर बाद में धीरे-धीरे नॉर्मल हुईं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@deepikapadukone) on

 

दीपिका ने एनसीबी से पूछा- मुझे कल भी आना है?

हालांकि दीपिका एनसीबी दफ्तर में करीब साढ़े पांच घंटे रही, लेकिन पूरी पूछताछ साढ़े तीन घंटे चली. दोपहर करीब तीन बजे जब एनसीबी के एक अफसर ने दीपिका से कहा कि अब आप घर जा सकती हैं तो पहली बार दीपिका ने राहत की सांस ली. इसके बाद दीपिका ने दबी जुबान में पूछा कि क्या मुझे कल भी आना है? एनसीबी अफसर ने जवाब दिया कि फिलहाल आपकी जरूरत नहीं है. आगे कभी जरूरत पड़ी तो बताएंगे. ये सुन कर साढ़े पांच घंटे बाद पहली बार दीपिका रिलैक्स हो पाई थीं. 

 

Advertisement
Advertisement