scorecardresearch
 

'गीली लकड़ी में मत जलाना, मेरे लिए रोना नहीं', अंतिम संस्कार को लेकर बोले थे नाना पाटेकर, दिल छू लेगी वजह

बॉलीवुड के महान अभिनेता नाना पाटेकर ने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की थी कि उनका अंतिम संस्कार गीली लकड़ी में न हो. आइए जानते हैं कि सादगीभरा जीवन जीने वाले नाना ने ऐसा क्यों कहा था.

Advertisement
X
बहुत याद आएंगे नाना (Photo: Social Media)
बहुत याद आएंगे नाना (Photo: Social Media)

नाना पाटेकर बॉलीवुड के वो अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी. वो कम बोलते थे, लेकिन एक्टिंग से शोर मचा देते थे. उन्हें घुमाकर फिराकर बातें करना नहीं आता था. वो जो भी बोलते आवाज बुलंद और बातों में वजन होता था. अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले नाना की अंतिम इच्छा भी अनोखी थी. वो चाहते थे कि जब उनका निधन हो, तो उन्हें गीली लड़कियों में ना जलाए जाए. 

नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा 

2023 में अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के प्रमोशन के दौरान दिए नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था- मैं साधारण जिंदगी जीते हुए आया हूं. ना गलतफहमी में रहता हूं और ना ही किसी को गलतफहमी में रखते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे मृत्यु पर भरोसा है. मैंने अपने लिए 12 मन लकड़ियां रखी हुई हैं. उन्हीं लकड़ियों में मुझे जलाना.

आगे उन्होंने कहा कि मुझे गीली लकड़ी में मत जलान. गीली लकड़ी से धुंआ होगा और लोगों की आंखों में आंसू आ जाएगा. इसके बाद लोग रोने लगेंगे. मेरे लिए रोना मत. ऐसे में मेरे लिए रोने की जरुरत नहीं है. ना ही मेरी फोटो पर माला पहनाना. मैं इस गलतफहमी में नहीं जाना चाहता कि लोग मेरे लिए रोए.

Advertisement

पाटेकर ने बताया था कि उनके माता-पिता, भाई और बहनें सभी निधन हो चुके हैं और वे अकेले बचे हुए हैं. उनका मानना था कि उनकी मौत उन्हें उनके परिवार के लोगों के पास ले जाएगी.

अब ये शब्द और भी भावुक लग रहे हैं, क्योंकि उनके निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उन लाखों दर्शकों में दुख की लहर पैदा कर दी है, जिन्होंने उन्हें देखकर बड़े हुए हैं. 

नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार उनके पुणे फार्महाउस में होगा. महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का ऐलान किया है. 

एक्टिंग से छोड़ी गहरी छाप

नाना ने ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘वेलकम’, ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में भी काम कर सबके दिलों पर राज किया. विलेन से लेकर कॉमेडी और सीरियस किरदारों तक, उन्होंने कई तरह के रोल निभाए. अपनी दमदार एक्टिंग से वो हर रोल को दमदार बना देते थे. 

RIP Nana Patekar!

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement