scorecardresearch
 

IPL मैच के दौरान प्रीति जिंटा की टीम को सपोर्ट कर रहा था सिंगर, हुआ चोटिल, Video

बीते दिन पंजाब और बेंगलुरु के मैच में बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर साजिद खान घायल हो गए. मैच के दौरान बॉल स्टैंड्स में उनकी तरफ आ रही थी, जिससे बचने की कोशिश में उनके पैर और हाथ में चोट आई. साजिद ने वीडियो शेयर कर अपना हाल साझा किया.

Advertisement
X
खुद को बचाने में घायल हुए साजिद (Photo: Instagram @thesajidwajid)
खुद को बचाने में घायल हुए साजिद (Photo: Instagram @thesajidwajid)

साजिद-वाजिद ने बॉलीवुड को कई सारे बेहतरीन गाने दिए हैं. सलमान की फिल्म दबंग के लगभग सभी गाने दोनों भाइयों ने मिलकर बनाए थे. हालांकि ये जोड़ी साल 2021 में तब टूटी जब वाजिद खान कोविड-19 के कारण चल बसे. फिलहाल उनके भाई साजिद खान अकेले म्यूजिक बनाने की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

साजिद खान का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें वो घायल नजर आए हैं. सिंगर-म्यूजिक कंपोजर ने आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की टी-शर्ट पहनी है. बीते दिनों वो धर्मशाला में खेले गए पंजाब वर्सेज बेंगलुरु मैच में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब को सपोर्ट करने पहुंचे थे, जहां उनके साथ ये हादसा हुआ. 

मैच के दौरान चोटिल हुए साजिद खान

साजिद का कहना है कि मैच के दौरान एक बॉल उनकी तरफ स्टैंड में आने लगी, जिससे खुद को बचाने के कारण वो चोटिल हो गए. उनका पैर कुर्सी में फंस गया और फिर उन्हें अपनी जान बचाने के लिए कूदना पड़ा, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट आई. हालांकि वो अब बिल्कुल ठीक हैं. 

वीडियो में साजिद खान ने कहा, 'बहुत बड़ा सीन हो गया. चक्कर ये हुआ कि बॉल सीधा मेरी तरफ ही आ रही थी. मैं वो देख पा रहा था, जो चश्मे मैंने पहने थे उसमें बॉल काफी बड़ी दिख रही थी. तो मैं बॉल को कैच करने के लिए खड़ा हुआ, लेकिन मेरा पैर चेयर में अटक गया था. मैं थोड़ा टेढ़ा हो गया और बॉल सीधा मेरे मुंह के सामने थी. इतनी मैंने फिल्में देखी हैं, काम किया उसमें मेरे दिमाग ने मुझसे कहा कि कूद जाओ. कूदने से उतनी चोट नहीं लगी.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sajid Wajid (@thesajidwajid)

टल गया बड़ा हादसा

साजिद इस दौरान काफी रिलैक्स थे और अपने साथ हुए हादसे को बता भी रहे थे. साजिद ने कहा कि जब बॉल उनकी सीट के ऊपर की रॉड पर लगी, तो बॉल थोड़ी फट भी गई थी. आगे उन्होंने बताया कि अगर वो टाइम रहते कूदते नहीं, तो शायद क्रिकेट बॉल उनके मुंह पर लगती और हादसा काफी बड़ा हो सकता था. उन्हें अपने हाथ-पैर पर लगी चोट का उतना मलाल नहीं, जितना बॉल लगने का होता. 

साजिद खान वैसे सुपरस्टार सलमान खान के बड़े करीबी हैं. उन्होंने अपने भाई वाजिद के साथ मिलकर एक्टर की कई फिल्मों के लिए बेहतरीन गाने बनाए. सलमान की कई सारी पार्टीज में साजिद दिखाई देते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement