जानी मानी अदाकारा मंदिरा बेदी के परिवार से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह 49 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. मंदिरा बेदी और उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है. मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं. सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस राज के निधन पर दुख जता रहे हैं.
राज के निधन पर शोक जता रहे सेलेब्स
फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने राज के निधन की पुष्टि की है. उन्होंंने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए. हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है. बेहद दुखद. वो मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के प्रोड्यूसर्स में से एक थे. उन सभी लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारे विजन पर भरोसा किया और हमें सपोर्ट किया था. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.
फिल्ममेकर रोनी स्क्रूवाला ने राज के आकस्मिक निधन पर हैरानी जताई है. रोनी ने राज के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
Gone too soon. We lost Film maker and Producer this morning. Very Sad. He was one of the producers of my first film . One of those few who believed in our vision and supported us. Prayers for his soul.
— অনির Onir اونیر ओनिर he/him (@IamOnir)
Deepest condolences for your sudden and deep loss - to lose a life companion is devastating and all our prayers with you and the family. Raj RIP 🙏
— Ronnie Screwvala (@RonnieScrewvala)
कौन थे राज कौशल?
राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. राज ने अपना करियर बतौर कापीराइटर शुरू किया था. बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा. राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी. वहीं माई ब्रदर... निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था. राज ने कई एड फिल्में बनाई थीं.
मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी फरवरी 1999 में हुई थी. 19 जून 2011 को मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था. पिछले साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने 4 साल की लड़की को गोद लिया था. जिसका नाम तारा बेदी कौशल है.