scorecardresearch
 

दुबई में धमाकों के बीच फंसी थीं लारा दत्ता, इंडिया लौटकर हुईं इमोशनल, बोलीं- बेटी को हमेशा ट्रॉमा रहेगा

दुबई में बेटी के साथ फंसे रहने के बाद लारा दत्ता अब इंडिया वापस आ चुकी हैं. अपने देश लौटने के बाद एक्ट्रेस ने बताया कि जंग के बीच वो किस तरह रह रही थीं और कैसे सुरक्षित भारत लौट पाईं.

Advertisement
X
भारत लौटीं लारा दत्ता (Photo: Instagram @larabhupathi)
भारत लौटीं लारा दत्ता (Photo: Instagram @larabhupathi)

मिडिल ईस्ट में पिछले काफी वक्त से जंग छिड़ी हुई है. अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद यूएई, कतर समेत सभी मिडिल ईस्ट देशों में हालात नाजुक हैं. दुबई में भी ईरान हमले कर रहा है, जहां कई भारतीय फंसे हुए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता भी अपनी 14 साल की बेटी सायरा के साथ वहां थीं, लेकिन अब वो सुरक्षित अपने देश लौट आई हैं.

बेटी सायरा संग स्वदेश लौटीं लारा

लारा दत्ता ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो दुबई के हालात से चिंता में नजर आई थीं. उन्हें अपनी बेटी के लिए डर लग रहा था, क्योंकि धमाकों और फाइटर जेट्स की आवाज उन्हें साफ सुनाई दे रही थी. हालांकि लारा ने दुबई के सुरक्षा अधिकारियों की तारीफ की थी, जिन्होंने उस तनावपूर्ण माहौल में भी सब शांत रखने की कोशिश जारी रखी. 

अब लारा अपनी बेटी के साथ सुरक्षित इंडिया लौट आई हैं, ऐसे में उन्होंने HT से जंग के बीच रहने के डरावने अनुभव को साझा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि जब जंग शुरू हुई, तब वो अपनी बेटी के साथ दुबई में अकेली थीं. उनके पति महेश भूपति लंदन में अपना काम कर रहे थे. लारा ने कहा, 'हम दुबई के जेबेल अली पोर्ट से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर रहते थे, और वहां हर रोज बमबारी हो रही थी. इसलिए हमने सोचा कि रिस्क लेते हैं, क्योंकि मुझे अपने पति और परिवार के साथ रहना था. हम दो घंटे ड्राइव करके फुजैराह पहुंचे.'

Advertisement

'ठीक एक दिन पहले ही फुजैराह पोर्ट और वहां के ऑयल रिफाइनरी पर बम गिराए गए थे. बहुत डर लग रहा था, ये झूठ नहीं बोलूंगी. मैं अपने को-स्टार अक्षय कुमार से मजाक कर रही थी कि लग रहा है जैसे हम एयरलिफ्ट 2 की शूटिंग कर रहे हों. हम एयरपोर्ट पर धमाकों की आवाज सुन रहे थे, बस यही दुआ थी कि कहीं कुछ ना लग जाए. एयरलाइंस वालों को भी सलाम है. मुझे पूरा यकीन है कि मेरी बेटी को इस घटना के बाद कोई ना कोई ट्रॉमा तो जरूर रहेगा.'

क्यों बनाया था वो इमोशनल वीडियो?

लारा ने आगे अपने इमोशनल वीडियो पर भी सफाई दी. उन्होंने बताया कि वो वीडियो काफी पर्सनल वजहों से डाला गया था. एक्ट्रेस ने कहा, 'शायद दूसरों को ये बेवकूफी लगे, लेकिन मैं अपनी बेटी के साथ अकेले वापस जाने वाली थी. मेरे लिए ये काफी खतरनाक सफर होने वाला था. और हमें सच में नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है. क्योंकि वो समय बहुत अनिश्चित था. यूएई में कभी किसी ने ऐसा कुछ नहीं देखा था. मैंने वो वीडियो इसलिए डाला था, क्योंकि मेरे दिमाग में बस 1% सोच थी कि शायद ये मेरी जिंदगी का आखिरी वीडियो हो सकता है जो बाहर जाएगा.'

Advertisement

बात करें लारा दत्ता के वर्क फ्रंट की, तो एक्ट्रेस जल्द अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'वेल्कम टू द जंगल' में नजर आएंगी. इसकी रिलीज डेट भी जल्द अनाउंस की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement