scorecardresearch
 

गोविंदा-सुनीता की गृहस्थी पर किया कमेंट, सेलेब्स की हरकतों पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- फुटेज मत लो

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में विवाद बढ़ गया है. मीडिया में इस मामले पर चर्चा जारी है, जिससे गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक नाराज हैं. कृष्णा ने मीडिया से मामा-मामी के निजी मामलों पर सवाल न पूछने की अपील की है.

Advertisement
X
मामा-मामी पर कमेंटबाजी करने से नाराज कृष्णा अभिषेक (Photo: Screengrab)
मामा-मामी पर कमेंटबाजी करने से नाराज कृष्णा अभिषेक (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड के फेमस कपल गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. सुनीता ने गोविंदा के दूसरी शादी करने के डर से तलाक का केस वापस लिया. मीडिया इंटरव्यूज में कपल के रिश्ते पर हर कोई कमेंट कर रहा है. गोविंदा-सुनीता की बिखरी शादी पर कईयों ने पब्लिसिटी के लिए रिएक्ट किया है. इसे देखकर गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक का पारा हाई हुआ है.

किसपर नाराज हुए कृष्णा?
सोमवार को एयरपोर्ट पर पैप्स से बात करते हुए कृष्णा ने मामा-मामी के रिश्ते पर बात करने से इनकार किया. कृष्णा के साथ कीकू शारदा भी मौजूद थे. कॉमेडियन ने पैपराजी से कहा- मस्ती के सवाल पूछना. मामा का कोई सवाल मत पूछना. हम अपने काम की बात करें, शोज की बात करें. बाकी सब लोगों को मैंने देखा बहुत फुटेज ले रहे हैं, हमारे घर की बात करके. घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए. मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है जो बाकी लोग इतना बात कर रहे हैं. इस बारे में वो लोग क्यों बोल रहे हैं. वो हमारे मामा हैं. मैं कभी उनके बारे में ऐसी कोई बात पर्सनली नहीं करूंगा. मैं अपने मामा-मामी को बहुत प्यार करता हूं. भगवान करे उनके बीच का मैटर सुलझ जाए.

Advertisement

बीते दिनों गोविंदा और सुनीता आहूजा के झगड़े पर राखी सावंत, एजाज खान, पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा ने रिएक्ट किया था. किसी ने गोविंदा की साइड ली. तो किसी ने सुनीता आहूजा का समर्थन किया. परिवार के लोगों ने जहां चुप्पी साध रखी है, वहीं बाहरी लोग लगातार कमेंटबाजी कर रहे हैं. सेलेब्स को यूं परिवार के मैटर में हस्तक्षेप करते देख कृष्णा को बुरा लगा है. कुछ वक्त पहले ही उनका और कश्मीर शाह का मामी सुनीता आहूजा से पैचअप हुआ था. सुनीता कुकिंग शो लाफ्टर शेफ में गेस्ट बनकर आई थीं. वहां पर कश्मीरा ने कहा कि वो जिंदगी भर मामी सुनीता को सपोर्ट करेंगी.

गोविंदा और सुनीता के साथ कृष्णा-कश्मीरा के रिश्ते भले ही कुछ समय पहले बिगड़े थे. लेकिन वक्त के साथ उनके बीच सब ठीक हो गया है. लेकिन दुख इस बात का है कि सुनीता और गोविंदा के रिश्ते में दरार पड़ गई है. भले ही उनका तलाक नहीं हो रहा है. लेकिन कपल के बीच की खटास अभी खत्म नहीं हुई है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement