scorecardresearch
 

बॉलीवुड राजपाल को दे रहा करोड़ों की मदद, झूठा है वादा, भाई के बाद KRK का दावा

राजपाल यादव के लोन की राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक हो गई है. कानूनी कार्यवाही के बीच फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों से राजपाल और उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल रही है. हालांकि कमाल आर खान उर्फ केआरके के नए दावों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

Advertisement
X
केआरके ने राजपाल केस में किए बड़े दावे (Photo: ITG)
केआरके ने राजपाल केस में किए बड़े दावे (Photo: ITG)

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव अभी भी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने एक लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में 10 फरवरी को सरेंडर किया था. ये मामला एक फिल्म के लिए लिये गए लोन से जुड़ा है. अब लोन की राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक हो गई है. कानूनी कार्यवाही के बीच फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों से राजपाल और उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल रही है. हालांकि कमाल आर खान उर्फ केआरके के नए दावों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

KRK ने लगाया आरोप

खुद को मूवी क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान उर्फ KRK ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि राजपाल यादव के परिवार को फिल्म जगत के किसी भी व्यक्ति से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है. केआरके की ये बात पहले आई रिपोर्ट्स के विपरीत है. शुक्रवार, 13 फरवरी को अपने आधिकारिक X हैंडल पर उन्होंने लिखा, 'राजपाल यादव के भाई ने कहा है कि उन्हें अब तक किसी से भी कोई पैसा नहीं मिला है. सभी लोग सिर्फ पब्लिसिटी के लिए राजपाल की मदद की खबरें दे रहे हैं.' उन्होंने आगे दावा किया कि यादव के भाई सोनू सूद की मदद पर निर्भर हैं और उम्मीद है कि उन्हें 1-2 करोड़ रुपये मिलेंगे. KRK ने लिखा, 'देखते हैं कि सोनू भाई उन्हें फंड्स देंगे या नहीं.'

सितारों ने किया था ऐलान

Advertisement

राजपाल यादव के सरेंडर करने के बाद कई एक्टर्स ने उन्हें समर्थन दिया था. उनके मैनेजर के अनुसार, सलमान खान, अजय देवगन, गुरमीत चौधरी, मीका सिंह और वरुण धवन जैसे सेलिब्रिटी ने उनकी आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे. KRK ने भी सार्वजनिक रूप से राजपाल को 10 लाख रुपये देने की पेशकश की थी.

लेकिन राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने सेलेब्स के आर्थिक मदद करने के दावों की पोल खोली थी. एक तरफ जहां राजपाल की पत्नी राधा ने सेलेब्स को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा था. उनके मैनेजर गोल्डी ने भी इंडस्ट्री के लोगों का तहे दिल से आभार जताया था. वहीं भाई का कहना था कि अभी तक उन्हें कोई पैसे नहीं मिले हैं.

दैनिक भास्कर संग बातचीत में राजपाल के भाई ने कहा था, 'राजपाल की कई लोगों ने मदद करने की बात कही है. अगर ऐसा है तो वो बताएं पैसा कहां दिया गया है? जो शख्स राजपाल का अकाउंट हैंडल करते हैं, उन्होंने अभी तक किसी तरह की फाइनेंसियल हेल्प को कंफर्म नहीं किया है. मेरा पूछना है कि अगर मदद की है? तो पैसा कहां दिया है? किसे दिया है? इसकी खबर क्यों राजपाल की फैमिली को नहीं है. अगर किसी ने सच में हेल्प की है तो राजपाल का परिवार उनका शुक्रगुजार रहेगा. या फिर सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है? अगर ऐसा है तो ये सरासर गलत है.'

Advertisement

एक्टर के मैनेजर ने क्या कहा था?

दूसरी तरफ राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने इंडस्ट्री से मिले रिस्पॉन्स के बारे में बात की थी. गोल्डी ने कहा था, 'बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना समर्थन दिया है. मैं अभी डेविड धवन से बात कर रहा था… उन्होंने भी संपर्क किया. रतन जैन, वरुण धवन… इस बार बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल बहुत सराहना कर रहे हैं.'

मैनेजर ने यह साफ नहीं किया था कि सरेंडर करने से पहले यादव ने आर्थिक मदद मांगी थी या नहीं. लेकिन उन्होंने हिंट दिया कि स्थिति गंभीर होने पर समर्थन बढ़ा है. बता दें कि कोर्ट ने 12 फरवरी को राजपाल की जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी. कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी कि राजपाल को कर्ज भरने के 25 से 30 मौके दिए गए, लेकिन वह नाकाम थे. एक्टर फिलहाल कुछ और वक्त जेल में ही रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement