कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan, Actor), जिन्हें अक्सर केआरके (KRK) या कमाल आर खान (Kamaal R Khan) कहा जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता, हैं. उन्होंने 2009 में रियलिटी शो, बिग बॉस में भाग लिया था और अपनी पहचान बनाई थी. 18 जनवरी 2026 को कमाल खान को मुंबई के ओशिवारा, अंधेरी स्थित एक रिहायशी इमारत पर चार राउंड फायरिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया औऱ उन्हें 27 जनवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया (Kamaal Rashid Khan Arrest). बता दें कि कमाल आर खान अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं.
कमाल ने फिल्म देशद्रोही (Deshdrohi) से अभिनय की शुरूआत की थी (Kamaal Rashid Khan Debut). इस फिल्म का निर्माण भी उन्होंने खुद किया था. इसे आलोचकों और दर्शकों से नकारात्मक समीक्षा मिली और यह फिल्म एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई. फिल्म को अंततः महाराष्ट्र में दंगा की चिंताओं के बीच राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था (Kamaal Rashid Khan Film Banned).
कमाल आर खान का जन्म 1 जनवरी 1975 को देवबंद, उत्तर प्रदेश (Deoband, Uttar Pradesh) में हुआ था (KRK Age). उन्होंने केएलडीएवी कॉलेज रूड़की से स्नातक की डिग्री हासिल की है (Kamaal Rashid Khan Education). अब ये मुंबई में रहते हैं (Kamaal Rashid Khan live in Mumbai).
कमाल अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. करण जौहर, सनी लियोनी, मिका सिंह या फिर अभिषेक बच्चन हों, सभी को लेकर वे ट्वीटर पर तीखे बयान देकर सुर्खियों में रहे हैं (Kamaal Rashid Khan tweets). इतना ही नहीं, 2022 विधानसभा चुनाव (2022 Election UP) को लेकर कमाल राशिद खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर ट्वीट कर तंज कसा था (Kamaal Rashid Khan Controversies).
कमाल आर खान ने राजपाल यादव से जुड़े कई सारे ट्वीट किए हैं. एक तरफ उनका दावा है कि एक्टर के पास 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है, मगर वो खुद अपना कर्ज नहीं चुकाना चाहते. वहीं दूसरी तरफ वो कह रहे हैं कि वो एक्टर को 10 लाख रुपये देने के लिए तैयार बैठे हैं.
कमाल आर खान ने मुंबई में अपने ओशिवारा फायरिंग केस के बारे में मीडिया से बात की. कुछ दिन पहले वो जेल में थे, जिसके बाद उन्हें जमानत मिली. बाहर आने के बाद, केआरके ने क्या कुछ कहा? आइए, जानते हैं.
मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में गिरफ्तार हुए केआरके को बड़ी राहत मिली है. केआरके को इस मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई हैं. वहीं एक्टर के वकील ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं.
एक्टर केआरके को बांद्रा कोर्ट से चेहरा ढंककर बाहर ले जाया गया, क्योंकि मुंबई पुलिस ने ओशिवारा फायरिंग केस में उन्हें कस्टडी में ले लिया है. यह वीडियो वायरल हो गया है.
18 जनवरी के दिन एक्टर-सोशल मीडिया सेलिब्रिटी केआरके यानी कमाल राशिद खान को मुंबई के ओशिवारा, अंधेरी स्थित एक रिहायशी इमारत पर चार राउंड फायरिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने उन्हें गिफ्तार कर लिया है.
विवादास्पद एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने ओशिवारा फायरिंग केस में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अपनी गिरफ्तारी से पहले उन्होंने बॉर्डर 2 को लेकर रिव्यू दिया था.
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर और डायरेक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK को डिटेन कर लिया है. मुंबई पुलिस की टीम ने केआरके से पूछताछ की. केआरके ने कबूल कर लिया है कि फायरिंग उसी की लाइसेंसी बंदूक से उसने ही की थी.
दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब काफी आगे निकल गया है. दोनों की बातों को एक दूसरे की तरफ तंज समझा जा रहा है.
चहल के RJ महवश संग रिलेशनशिप में होने की खबरों के बीच अब एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने चहल के लिए चिंता जताई है और उनके रिलेशनशिप्स पर तंज कसा है. RK ने RJ महवश का एक थ्रोबैक वीडियो अपने X हैंडल पर शेयर किया है.
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में फिल्म क्रिटिक केआरके को लेकर कई सारे खुलासे किए थे. मीका ने हनी सिंह और कपिल शर्मा का केआरके संग विवादों पर बात की थी. अब, केआरके ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने इन सभी विवादों पर अपना वर्जन सुनाया है.
सोमवार को केआरके को पुलिस ने हिरासत में लिया था. केआरके को कई एक्टर्स और मॉडल्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर वल्गर टेक्स्ट पोस्ट करने के पुराने मामले में हिरासत में लिया गया था. वो अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से आए दिन विवादों में रहते हैं. सलमान संग भी उनका पंगा जारी है.
एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज के दिन बहुत कुछ खास हुआ. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फाइनली अपनी बेटी राहा का चेहरा रिवील किया. रणबीर ने अपनी लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर की पहली झलक फैंस को दिखाने से पहले पैप्स से रिक्वेस्ट भी की. वहीं कमाल राशिद खान को मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस गिरफ्तार कर ले गई.
अपने कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट के लिए फेमस कमाल ने हाल ही में ट्वीट कर अपने पुराने केस और गिरफ्तारी का जिक्र किया. ट्वीट में कमाल ने पूरी डिटेल्स बताई. कमाल ने लिखा- मैं एक साल से मुंबई में हूं. मैं लगातार कोर्ट की दी सारी डेट्स पर टाइम पर अटेंड कर रहा हूं.
कमाल राशिद खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सलमान खान कहता है, उसकी फिल्म टाईगर-3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है. अगर मैं किसी भी सूरत में पुलिस स्टेशन या जेल के अंदर मर जाता हूं, तो आप सबको पता होना चाहिए कि ये एक कत्ल है. और आप सबको पता है कि कौन जिम्मेदार है.
केआरके ने ऋतिक रोशन का एक अनसीन वीडियो शेयर कर दिया था. इस वीडियो में पहली बार ऋतिक के सिर के पीछे के हिस्से के कम होते बालों को देखा गया. अपने ट्वीट में ऋतिक को गंजा बताकर केआरके ने उनका मजाक बनाया. ये बात उन्हें भारी पड़ गई. ऋतिक के फैंस ने जबरदस्त तरीके से केआरके को लताड़ दिया.
सेल्फ क्लेम क्रिटिक्स केआरके का दावा है कि फ़िल्म की सक्सेस के बाद सनी ने अपनी फीस बढ़ा दी है. केआरके के मुताबिक, गदर 2 स्टार सनी अब किसी भी फ़िल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे.
मनोज बाजपेयी ने 2021 में KRK के ट्वीट के बाद उनपर केस फाइल किया था. अपने ट्वीट में KRK ने मनोज को उनकी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के लिए टारगेट किया था. पहले भी कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौजूद न रहने के लिए खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे, लेकिन अब उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है.
Bhiwani Murder Case: हरियाणा में भिवानी कांड के आरोपियों में से एक मोनू मानेसर का एक वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो कार में अपने साथियों के साथ पिस्टल, रिवॉल्वर व अन्य असलहों के साथ नजर आ रहा है. इन असलहों की संख्या एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन है.
देवोलीना और शाहनवाज की शादी ने कमाल आर खान यानी केआरके को हैरान कर दिया है. देवोलीना के यूं अचानक शाहनवाज संग शादी करने पर केआरके ने सवाल उठाए हैं. केआरके ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि 6 दिन पहले तक देवोलीना विशाल से शादी करने के लिए रेडी थीं.
फिल्म 'बैडएस रविकुमार' के टीजर में हिमेश रेशमिया एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं. अपनी फिल्म का ऐलान उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में किया है. फिल्म का टीजर सामने आने के बाद केआरके ने इस फिल्म का मजाक उड़ाया है. उन्होंने लिखा कि इस फिल्म को बनाने के साथ-साथ देखने भी सिर्फ हिमेश ही जाएंगे.
सलमान खान से माफी मांगने के बाद अब कंगना रनौत को लेकर केआरके ने ट्वीट किया है. ट्विटर के नए चीफ एलन मस्क से केआरके ने दरख्वास्त की है कि वो कंगना के अकाउंट को रीस्टोर कर दें. उन्होंने कहा कि यह गलत है कि इतनी बड़ी स्टार अपने विचार शेयर नहीं कर पा रहीं. इसके बदले वो ट्रोल हो गए हैं.