scorecardresearch
 

'फिल्म MS धोनी के बाद किया स्ट्रगल', कियारा आडवाणी का खुलासा, बोलीं- मनीष मल्होत्रा के एक फोन ने बदली किस्मत

कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती सालों में झेली गई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की, खासकर अपनी पहली फिल्म 'फगली' की रिलीज के बाद.

Advertisement
X
स्ट्रगल पर बोलीं कियारा आडवाणी (Photo: X/@advani_kiara)
स्ट्रगल पर बोलीं कियारा आडवाणी (Photo: X/@advani_kiara)

आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन उनकी यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में कियारा ने अपने करियर के उन शुरुआती दिनों के बारे में खुलकर बात की, जब उनकी पहली फिल्म 'फगली' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. कियारा ने बताया कि कैसे एक फ्लॉप फिल्म के बाद फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहना और काम पाना उनके लिए काफी मुश्किल था.

अक्सर लोग समझते हैं कि 'कबीर सिंह' या 'एमएस धोनी' उनकी पहली फिल्में थीं, लेकिन हकीकत यह है कि इन बड़ी हिट्स से पहले कियारा ने सालों तक रिजेक्शन और इंतजार किया.

नाकामियां बनीं सबसे बड़ी गुरु
राज शमानी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कियारा ने अपनी असफलताओं को एक पॉजिटिव नजरिए से देखा. उन्होंने कहा कि हर ठोकर ने उन्हें कुछ नया सिखाया है. कियारा के मुताबिक, 'मेरे करियर का वो बुरा दौर ही मेरा सबसे बड़ा गुरु रहा है. आज भी लोग 'एमएस धोनी' या 'कबीर सिंह' को मेरी पहली फिल्म मानते हैं क्योंकि वे सुपरहिट थीं, लेकिन मेरा असली सफर 'फगली' से शुरू हुआ था जिसे बहुत कम लोगों ने देखा.' 

कियारा ने उस दौर के सन्नाटे को याद करते हुए बताया कि 'फगली' के फ्लॉप होने के बाद उनके पास काम के ऑफर आने बंद हो गए थे. हालांकि क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग को सराहा था, लेकिन बॉलीवुड के गणित में केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही मायने रखता है. उन्होंने बताया, 'क्रिटिक्स की तारीफ से मुझे काम नहीं मिला. मुझे फिर से लाइनों में लगकर ऑडिशन देने पड़े. कई बार महीनों इंतजार करना पड़ता था.' 

Advertisement

धोनी के बाद भी नहीं बदला था हाल
हैरानी की बात यह है कि 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी सफल फिल्म का हिस्सा होने के बावजूद कियारा का स्ट्रगल खत्म नहीं हुआ था. उन्होंने खुलासा किया कि धोनी फिल्म के बाद भी हालात लगभग वैसे ही थे. उनके करियर में असली उछाल साल 2019 में 'कबीर सिंह' के आने के बाद आया. कियारा ने कहा, 'धोनी और कबीर सिंह के बीच के वो 5 साल बहुत भारी थे. मैंने कई ऑडिशन दिए, रिजेक्शन झेले और बस इस उम्मीद में काम करती रही कि काम से ही काम मिलेगा.'

मनीष मल्होत्रा और करण जौहर का साथ
कियारा ने फिल्म 'मशीन' का जिक्र करते हुए एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. भले ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल हुई थी, लेकिन इसी फिल्म के गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' ने उनकी किस्मत बदल दी. मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उस गाने में कियारा को देखा और उन्हें उनकी प्रतिभा का अहसास हुआ. मनीष ने ही करण जौहर से कियारा के बारे में बात की और इसी तरह उन्हें 'लस्ट स्टोरीज' मिली, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

काम की बात करें तो, कियारा हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद काम पर वापस लौटी हैं. वह अगली बार यश के साथ Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups में नजर आएंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement