scorecardresearch
 

Kia Sorento: हाइब्रिड इंजन... शानदार माइलेज! आ रही है दमदार फैमिली SUV, बुकिंग शुरू

Kia Sorento ग्लोबल मार्केट में पहले से ही मौजूद है. कंपनी का कहना है कि, अब तक Sorento की 48 लाख से ज्यादा यूनिट्स 132 देशों में बिक चुकी हैं. अब इस प्रीमियम 3-रो SUV ने भारत का रूख किया है. बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner जैसी एसयूवी से होगा.

Advertisement
X
Kia Sorento को पहली बार साल 2002 में ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था. Photo: ITG
Kia Sorento को पहली बार साल 2002 में ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था. Photo: ITG

Kia Sorento India launch: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ इंडियन मार्केट में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने जा रही है. बीते कुछ दिनों से कंपनी की आने वाली नई एसयूवी की चर्चा हो रही थी. हाल ही में सोशल मीडिया में एक सिटी की तस्वीर शेयर कंपनी ने यूजर्स को आने वाली एसयूवी के नाम को गेस करने वाला टीजर भी जारी किया था. आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पहली बार आने वाली नई एसयूवी Kia Sorento का नया टीजर जारी कर दिया है.

इस नए टीजर आउट के साथ ही कंपनी ने इस एसयूवी की ऑफिशियल प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है. Kia की इस प्रीमियम फ्लैगशिप एसयूवी को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है. बता दें कि, ग्लोबल मार्केट में ये एसयूवी पहले से ही बिक्री के लिए मौजूद है और कंपनी के पोर्टफोलियो में ये Kia Seltos से भी उपर पोजिशन करेगी.

Kia Sorento
Kia Sorento को कंपनी भारतीय बाजार में CBU रूट से लाएगी. Photo: Kia.com

 

Kia Sorento दुनिया की सबसे सफल SUV में से एक मानी जाती है. इसकी शुरुआत साल 2002 में हुई थी और अब तक इसके चार जनरेशन लॉन्च हो चुके हैं. कंपनी के मुताबिक अब तक Sorento की 48 लाख से ज्यादा यूनिट्स 132 देशों में बिक चुकी हैं. साल 2024 और 2025 में भी यह Kia की सबसे ज्यादा बिकने वाली तीन कारों में शामिल रही है.

Advertisement

सेफ़्टी के मामले में भी Sorento का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है. इसे IIHS टॉप सेफ्टी पिक प्लस और NHTSA की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. अब Kia इसे अपने सबसे एडवांस और आधुनिक अवतार में भारत लाने की तैयारी कर रही है.

मिलेगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

कंपनी ने अभी भारत में आने वाले मॉडल की पूरी जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि इस बात की पुष्टी कंपनी द्वारा कर दी गई है कि, नई Kia Sorento को मुख्य रूप से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा. इसके साथ एक पेट्रोल वेरिएंट भी आ सकता है, जबकि डीजल मॉडल आने की संभावना काफी कम मानी जा रही है. 

माना जा रहा है कि इसमें 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाएगा. इस एसयूवी को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है. यह सेटअप बेहतर माइलेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस देने पर फोकस करेगा. इसके अलावा हाइब्रिड तकनीक के चलते आप इस एसयूवी से बेहतर माइलेज की भी उम्मीद कर सकते हैं. 

Kia Sorento
Kia Sorento तीन पंक्तियों (थ्री-रो) स्ट्रांग हाइब्रिड एसयूवी है. Photo: Kia.com

 

मिल सकते हैं ये फीचर्स

नई Kia Sorento में कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, Bose का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं. Sorento को भारतीय बाजार में Seltos और Carens से ऊपर रखा जाएगा तो जाहिर है कि इसकी कीमत भी उनसे ज्यादा होगी. 

Advertisement

यह कंपनी की प्रीमियम 3-रो SUV होगी, जो उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो लग्जरी, स्पेस और नई टेक्नोलॉजी चाहते हैं. नई Kia Sorento को आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे भारत में लोकली असेंबल कर सकती है, जिससे इसकी कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी. अनुमान है कि इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 45 लाख रुपये से 55 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement