बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उनके फैंस की भी करीना की लाइफस्टाइल पर हमेशा नजर रहती है. साथ ही पटौदी खानदान की पार्टीज भी काफी फेमस हैं. साल का कोई भी त्यौहार हो, या सेलिब्रेशन पूरा परिवार साथ में सेलिब्रेट करता नजर आता हैं.
परिवार के साथ डिनर कर मनाया नया साल
पटोदी खानदान का नया साल भी कुछ ऐसा ही गुजरा. करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ घर में डिनर कर नया साल सेलिब्रेट करती नजर नजर आई. जिसकी तस्वीरें सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तो फैंस की नजरे करीना के आउटफिट पर टिक गई. जिसमें उन्होंने रेड कलर का शानदार पायजामा सेट पहना हुआ था. इस आउटफिट की कीमत जानने के लिए उनके फैंस जरूर उत्सुक होंगे.
करीना के न्यू ईयर आउटफिट की कीमत 5000 के करीब
करीना ने नए साल पर रेड कलर का पायजामा सेट पहना हुआ था. जिसमें शर्ट की आगे की जेब पर K भी लिखा हुआ है. इस कैसुअल आउटफिट में करीना बेहद प्यारी लग रही थीं. करीना का यह नो मेकअप लुक फैंस को भी बहुत पसंद आया. लेकिन करीना के इस आउटफिट की कीमत करीबन 5000 रुपये है.

यहां से खरीदा करीने ने यह आउटफिट
करीना का यह आउटफिट फैशन ब्रांड डेंडीलियन का है और आप इसे वेबसाइट से 4,850 रुपये में खरीद सकते हैं. करीना की तरह आप भी अपने आउटफिट को वेबसाइट पर कस्टमाइज करवा सकते हैं.
आमिर खान आएंगी साथ नजर
करीना कपूर रोमांटिक कॉमेडी से लेकर क्राइम ड्रामा तक- कई तरह की फिल्मों में किरदार निभा चुकी हैं. अब करीना कपूर अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्डा में आमिर खान संग नजर आने वाली हैं.