scorecardresearch
 

Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan: शादी के बाद पति अमिताभ बच्चन को 'लंबू जी' बुलाती थीं जया, ससुर ने टोका, रखी थी ये शर्त

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में अपनी शादी को लेकर मजेदार खुलासा किया है. अमिताभ ने बताया कि जया बच्चन उन्हें 'लंबू जी' कहकर बुलाती थीं, लेकिन इस नाम से उनके पिता हरिवंश राय बच्चन को ऐतराज था.

Advertisement
X
अमिताभ ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे किए (Photo: Social Media)
अमिताभ ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे किए (Photo: Social Media)

मेगास्टार अमिताभ बच्चन रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की जान बन चुके हैं. बिग बी शो में सिर्फ कंटेस्टेंट्स संग सवाल ही नहीं पूछते, बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से और एक्सपीरियंस भी शेयर करते हैं. अब अमिताभ ने शो में पत्नी जया बच्चन से जुड़ा ऐसा सीक्रेट खोला, जिसे सुनकर आपका भी दिन बन जाएगा. 

क्या बोले आमिताभ?

'कौन बनेगा करोड़पति' शो में अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया. बिग बी ने बताया कि शादी के बाद जया बच्चन प्यार से उन्हें 'लंबू जी' कहती थीं, लेकिन उनके पिता हरिवंश राय बच्चन को जया का उन्हें लंबू जी कहना पसंद नहीं था. उनके पिता ने जया को इस चीज के लिए टोक दिया था और उन्हें लंबू जी कहने से मना किया था. 

दिवाली स्पेशल एपिसोड में रणबीर कपूर से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा- कई सालों तक वो (जया बच्चन) हमको लंबू जी बोला करती थीं. फिर उसके बाद उन्हें मना किया गया. बाबू जी ने उन्हें कहा था ऐसे मत बोलो...या तो नाम लो या फिर कुछ और बोलो. उन्होंने फिर हमें नाम से बुलाना शुरू किया. 

हाइ़ट को लेकर क्या बोले रणबीर

Advertisement

रणबीर ने अमिताभ बच्चन को बताया कि जब भी वो उन्हें और जया बच्चन को देखते हैं, तो उन्हें अपनी और आलिया की हाइट को लेकर भी कई विचार आते हैं. रणबीर बोले- मेरे जहन में वो तस्वीर हमेशा आती है कि मैं अमित जी जैसा थोड़ा लंबा हूं और आलिया भी जया आंटी जैसी हैं, तो हाइट का अंतर तस्वीरों में अच्छा लगेगा. 

रणबीर कपूर की बात करें तो वो 'रामायण' फिल्म में नजर आने वाले हैं. रणबीर की फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग चल रही है. देखना दिलचस्प होगा कि रामायण कितनी बड़ी ओपनिंग करती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement