जया बच्चन, अभिनेत्री, राजनेता
जया बच्चन (Jaya Bachchan, Actress, Politician) एक भारतीय अभिनेत्री और राजनेता हैं. वह 2004 से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से राज्यसभा सदस्य (Member of Rajya Sabha) हैं. उन्होंने संसद की एक मुखर आवाज बनकर राजनेता के तौर पर एक मजबूत पहचान बनाई है. बच्चन को पहली बार 2004 में समाजवादी पार्टी से सांसद के रूप में चुना गया था, वह मार्च 2006 तक राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती रहीं. उन्होंने जून 2006 से जुलाई 2010 तक दूसरा कार्यकाल पूरा किया. उन्हें 2012 में तीसरे कार्यकाल के लिए और 2018 में चौथे कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया. इसके अलावा, उन्होंने 2021 में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार किया (Jaya Bachchan Political Career).
जया भादुरी का जन्म 9 अप्रैल 1948 को (Date of Birth) जबलपुर, मध्य प्रदेश में (Jabalpur, Madhya Pradesh) हुआ था. इनके पिता तरुण कुमार भादुड़ी एक पत्रकार, लेखक और कवि थे और मां इंदिरा (Jaya Bachchan Parents) थीं. 3 जून 1973 को उन्होंने भारत के महानायक अमिताभ बच्चन से शादी (Jaya Bachchan Husband Amitabh Bachchan) की. इनके के दो बच्चे हैं- श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), जो एक अभिनेता भी हैं. श्वेता ने दिल्ली में कपूर परिवार के पोते उद्योगपति निखिल नंदा से शादी की है, और उनके दो बच्चे हैं, नव्या नवेली (Navya Naveli) और अगस्त्य नंदा. अभिषेक बच्चन ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Jaya Daughter In law, Aishwarya Rai) से शादी की है, और उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है.
सत्यजीत रे (Satayjit Ray) की महानगर (1963) में एक किशोरी के रूप में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की (Jaya Bhaduri First Movie). बच्चन की पहली बतौर अभिनेत्री फिल्म गुड्डी (Guddi) (1971) थी. उन्हें उपहार (Uphar) (1971), कोशिश (Koshish) (1972) और कोरा कागज (Kora Kagaj) (1974) जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. उन्होंने जंजीर (Janzeer) (1973), अभिमान (Abhimaan) (1973), चुपके चुपके (Chupke Chupke) (1975), मिली (Mili) (1975) सहित कई फिल्मों में अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया. फिल्म शोले (1975) ने उन्होंने एक युवा विधवा की प्रशंसित भूमिका निभाई (Movie with Amitabh Bachchan) थी.
अभिनेता अमिताभ बच्चन से शादी और उनके बच्चों के जन्म के बाद, उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी. 17 साल के ब्रेक के बाद, उन्होंने गोविंद निहलानी की हजार चौरासी की मां (Hazar Chaurasi Ki Maa1998) के साथ अभिनय में वापसी की. वह तब से समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों फिजा (Fiza) (2000), कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham) (2001) और कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho) (2003) में दिखाई दी हैं.
जया मुख्य रूप से हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, उन्हें अबतक 9 फिल्मफेयर पुरस्कार (9 Filmfare Awards) और भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री (Padma Shri) सहित कई पुरस्कार मिले हैं.
जया बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं.
बॉलीवुड गलियारों में दो चीजें किसी ने नहीं छिपती हैं. पहला कपल का रोमांस, दूसरा जया बच्चन का गुस्सा.मतलब शादी-ब्याह हो या कोई इवेंट अगर जया बच्चन पर कैमरा पड़ा है, तो वो गुस्से में ही नजर आएंगी.जया बच्चन अपने गर्म तेवर और गुस्से के लिए मशहूर हो चुकी हैं.
इन सभी एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में एक्टिव रहकर हेल्दी बेबी को जन्म दिया. ये भी साबित किया कि वो प्रेग्नेंट महिलाएं बच्चा भी कर सकती हैं और एक्शन भी.
जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर भड़क जाती हैं, बीते दिनों उन्होेंने पैप्स के पहनावे पर आपत्तिजनक बयान भी दिया था, जिसपर कॉन्ट्रोवर्सी हो गई थी. लेकिन ऐसा क्यों कि जहां अभिषेक-ऐश्वर्या फ्रेंडली बिहेव करते हैं, बिग बी चुपचाप निकल जाते हैं. पर जया कैमरा देख ही भड़क जाती हैं.
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पत्नी ऐश्वर्या राय संग रिश्ते पर खुलकर बात की और कहा कि रिश्तों में बराबरी का भाव होना जरुरी है.उन्होंने अपनी मां जया बच्चन का जिक्र करते हुए कहा कि शादी के समय उनकी मां उनके पिता से कहीं ज्यादा बड़ी स्टार थीं.
जया बच्चन राज्यसभा में ट्रेजरी बेंच के सदस्यों के आपस में बातचीत करने को लेकर भड़क गईं. जया बच्चन ने चेयर से कार्वाई करने की मांग की और ट्रांसजेंडर बिल का विरोध किया.
बच्चन परिवार की सिनेमाई विरासत को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अब तक दो फिल्मों में काम कर लिया हैं. लेकिन माना जा रहा है कि नानी जया बच्चन के पैपराजी से बिगड़े हुए रिश्ते का असर अगस्त्य के करियर पर पड़ रहा है. इस अब जया बच्चन ने बात की है.
अरशद वारसी ने जया बच्चन को लेकर अपने हालिया इंटरव्यू में कई सारी बातें कही हैं. उन्होंने एक्ट्रेस को उनका करियर बनाने के लिए शुक्रिया कहा. साथ ही जया बच्चन के असल स्वभाव पर बात की.
फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अपनी फिल्म 'हासिल' की शूटिंग के दौरान मिली धमकियों और विवादों का खुलासा किया है उन्होंने बताया कि छात्रों ने उन्हें गधे पर बैठाकर सरेआम घुमाने की योजना बनाई थी, लेकिन जया बच्चन की मदद से वे बच गए.
बुधवार की शाम जया बच्चन और करण जौहर मुंबई में एकसाथ स्पॉट हुए, जहां वेटरन एक्ट्रेस का गुस्सा पैप्स पर एक बार फिर फूटता दिखा. लेकिन करण ने जया और पैप्स के बीच बने इस गंभीर माहौल को हंसी-खुशी से भरा बनाया.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में अपने जवाब और भाषण के दौरान विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दे रही थीं. इसी दौरान जया बच्चन ने वित्त मंत्री को बीच में टोकते हुए कहा कि उन्होंने उनके सवाल का सही जवाब नहीं दिया है. इस दौरान दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने सदन का माहौल गर्म कर दिया और विपक्षी सदस्यों ने भी हंगामा शुरू कर दिया.
राजीव शुक्ला ने अमिताभ बच्चन के राजनीतिक सफर पर बड़ा बयान दिया. बोफोर्स घोटाले, वीपी सिंह से टकराव और राजनीति छोड़ने के फैसले पर क्या कहा? ये तो पढ़ें ही, साथ ही ये जाने कि जया बच्चन का राजनीतिक गलियारों में कैसा बिहेवियर है.
अमिताभ और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा फिल्म इक्कीस से अपना बिग स्क्रीन डेब्यू करने जा रहे हैं.
बॉलीवुड दीवा रेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा से मिलती हुईं दिखाई देती हैं.
'कौन बनेगा करोड़पति' शो में बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आने वाली हैं. ये ऐतिहासिक पल देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं.
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन का समर्थन करते हुए पैपराजी कल्चर पर उनके बयान पर अपनी राय रखी है.
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन का समर्थन करते हुए पैपराजी कल्चर पर उनके बयान पर अपनी राय रखी है.
जया बच्चन और पैपराजी के बीच विवादित संबंधों पर एक्टर अशुतोष राणा ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि इंसान की भावनाएं और संवेदनशीलता उसकी प्रतिक्रियाओं को प्रभावित करती हैं. जया के बयान पर उन्होंने जोर दिया कि हर व्यक्ति का अपना मूल्य होता है और भावनाओं के कारण कभी-कभी हम आवेश में आकर आलोचना कर देते हैं.
हुमा कुरैशी ने जया बच्चन के पैपराजाी कमेंट पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि वो कभी-कभी अपनी फिल्मों के लिए पैप्स का इस्तेमाल भी करती हैं. हुमा बताती हैं कि उनके साथ कभी पैप्स ने बदतमीजी नहीं की.
जया बच्चन का पैपराजी संग खट्टा मीठा रिश्ता हमेशा ही लाइमलाइट में रहा है. बीते दिनों जया बच्चन ने एक इवेंट में पैपराजी पर कमेंट किया था.
ईशा अंबानी ने स्वदेश के मुंबई इवेंट में हैंडक्राफ्टेड गोल्ड साड़ी को जया बच्चन स्टाइल में पहनकर सबका ध्यान खींच लिया. उनका हाई-नेक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज, एथनिक जूलरी फ्यूजन लुक वायरल हो रहा है.
'गदर' की सकीना बेगम यानी अमीषा पटेल ने पैप्स को मिलने वाली नफरत पर रिएक्ट किया है. हाल ही में वो सिटी में स्पॉट हुईं, जहां पैप्स ने एक्ट्रेस से जया बच्चन के कमेंट पर उनकी राय जानी.